Home देहरादून देहरादून में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, 25 महिलाओं की जनसुनवाई
देहरादून

देहरादून में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, 25 महिलाओं की जनसुनवाई

Share
Share

घरेलू हिंसा से लैंड फ्रॉड तक समस्याओं का निस्तारण, कुसुम कंडवाल ने दिए निर्देश

देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग के ‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान के तहत राजधानी में पहली जनसुनवाई हुई। जिलाधिकारी कार्यालय कोषागार सभागार में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल व सदस्य विमला नैथानी की अगुवाई में 25 फरियादियों ने शिकायतें रखीं।

घरेलू हिंसा, आर्थिक सहायता, संपत्ति विवाद व लैंड फ्रॉड जैसे गंभीर मामले सामने आए। कई संवेदनशील प्रकरणों का मौके पर निस्तारण, जटिल मामलों पर अधिकारियों को कड़े निर्देश।

अध्यक्ष कंडवाल ने महिलाओं के सशक्तिकरण के संकल्प को धरातल पर उतारने पर बल दिया। अभियान से ग्रामीण महिलाओं को मुख्यालय आने की जरूरत नहीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − one =