Home Uncategorized मेरठ: ‘मुर्दा’ महिला खुद पहुंची थाने, बोली- “मैं जिंदा हूं, लेकिन पति दे रहा धमकी”, पुलिस भी रह गई हैरान
Uncategorized

मेरठ: ‘मुर्दा’ महिला खुद पहुंची थाने, बोली- “मैं जिंदा हूं, लेकिन पति दे रहा धमकी”, पुलिस भी रह गई हैरान

Share
Share

मेरठ के मवाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला थाने पहुंची और दावा किया कि उसका पति उसे ‘मरा हुआ’ घोषित कर चुका है। महिला ने बताया कि उसके पति ने नगर निगम मेरठ से उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया है और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

महिला अरुणा, जो मूल रूप से हस्तिनापुर के गांव गुढ़ा की रहने वाली है, ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी अमित से हुई थी। अब अमित ने उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर बीमा के पैसे हड़पने की कोशिश की और जब वह सफल नहीं हुआ, तो अब उसे मारने की धमकी दे रहा है।

अरुणा ने थाने में पहुंचकर पुलिस को वह प्रमाण पत्र भी दिखाया जो नगर निगम मेरठ से जारी किया गया है। वह इन दिनों अपने मायके में रह रही है और अपनी जान को खतरा मानते हुए पुलिस से मदद मांगने आई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक जिंदा महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र आखिरकार कैसे जारी हो गया? यह जांच का विषय है।

थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 8 =