Home Delhi यूपी में जमीन तैयार करेगा राष्ट्रीय लोकमोर्चा
Delhi

यूपी में जमीन तैयार करेगा राष्ट्रीय लोकमोर्चा

यूपी में जमीन तैयार करेगा राष्ट्रीय लोकमोर्चा

Share
यूपी में जमीन तैयार करेगा राष्ट्रीय लोकमोर्चा
Share

मेरठ। केंद्र में भाजपा नीत मोदी सरकार का घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करेगा। हालांकि उनका मकसद भाजपा से इतर होकर चुनाव में उतरना नहीं है। लेकिन इसके बाद भी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा से पहले अपना वजूद कायम करने में जुट गयी है। इसके लिए आज संगठन की एक प्रेस वार्ता छावनी स्थिति कैंट बोर्ड के अतिथिगृह में बुलायी गयी। वार्ता को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व उपाध्यक्ष एके वाजपेयी ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री व संगठन के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाह के निर्देश पर वह मेरठ आए हैं। पार्टी ने राम कुमार राणा को वेस्टयूपी की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा राजू रौदिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। एके वाजपेयी ने कहा कि उनकी पार्टी उनकी आवाज उठाती है जितनी आवाज बनाने का काम किया जाता है। उनकी पार्टी समाज के गरीब तबके की आवाज है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा है। संगठन का विस्तार यहां किया जाएगा। जिसमें उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव-2027 मैं भागीदारी लेने का विश्वास दिलाया! जिसमें उन्होंने जनता की नई स्कीमों को अवगत कराया और आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वीराज यादव का स्वागत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष ठाकुर रामकुमार राणा,प्रदेश कार्यकारिणी राजू रौंदिया, नवीन गोयल, चतरसेन, चिरंजीव सैनी आदि मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + twelve =

Related Articles

ट्रंप के आगे इस मजबूरी की वजह क्या

ट्रंप के आगे इस मजबूरी की वजह क्या

बातचीत के टेबल पर होंगे ईरान व यूएस

बातचीत के टेबल पर होंगे ईरान व यूएस

राघव समेत आप के तीन सांसद भाजपा में शामिल

राघव समेत आप के तीन सांसद भाजपा में शामिल

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता