Home मेरठ जन आक्रोश महिला सम्मेलन के मंच से सपा-कांग्रेस पर हमला
मेरठ

जन आक्रोश महिला सम्मेलन के मंच से सपा-कांग्रेस पर हमला

जन आक्रोश महिला सम्मेलन के मंच से सपा-कांग्रेस पर हमला

Share
जन आक्रोश महिला सम्मेलन के मंच से सपा-कांग्रेस पर हमला
Share
मेरठ। महिला बिल को लेकर भाजपा नेत्रियों ने जन आक्रोश महिला सम्मेलन के मंच से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। पूरे विपक्ष को महिला विरोध करार दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य गीता शाक्य ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि प्रियंका गांधी और डिंपल यादव बिल के पक्ष में खड़ी होंगी, लेकिन उनका चरित्र भी महिला विरोध रहा। महानगर के लालकुर्ती स्थित एसजीएम गार्डन में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलनÓ का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

पैदल पहुंची महिलाएं

सम्मेलन की विशेषता यह रही कि महानगर के विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में महिलाएं पैदल मार्च करते हुए एसजीएम गार्डन पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और वे हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करती हुई आगे बढ़ीं। उन्होंने महिला आरक्षण पर घटिया राजनीति, कांग्रेस की रही पुरानी नीति, महिलाओं का अपमान, कांग्रेस है बेईमान, नारी शक्ति ने मांगा अधिकार, कांग्रेस ने ठगा हर बार के नारे बलगाए। मुख्य अतिथि गीता शाक्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के हितों के साथ खिलवाड़ किया है और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर केवल राजनीति की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में पारित न होने देना उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव मुस्लिम आरक्षण की बात करते हैं, जबकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने तीन तलाक कानून लाकर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा प्रदान की है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांता कर्दम, कार्यक्रम संयोजक बीना वाधवा, वर्षा कौशिक, गीता शर्मा, ममता मित्तल, पूजा बंसल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, नरेंद्र उपाध्याय एवं शिप्रा रस्तोगी Vishal Kanojiya उपस्थित रहे।

विधानसभ चुनाव में देंगे जवाब

सम्मेलन के बाद प्रेस वार्ता करते हुए गीता शाक्य व बीना वाधवा आदि ने कहा कि विपक्षी दलों का दोहरा चरित्र सामने आया है। महिलाओं के कल्याण के लिए लाया गया बिल का संशोधन गिरा दिया गया। पीएम मोदी ने बहुत प्रयास किया कि विपक्षी दल महिलाओं के रास्ते का रोड़ा ना बनें, लेकिन अब देश की महिलाओं ने ठान लिया है कि विपक्षी दलों को सबक सिखाकर मानेंगी। यूपी विधानसभा चुनाव में सपा व कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देंगी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 15 =

Related Articles

सलावा पहुंचे जयंत चौधरी शानदार स्वागत

सलावा पहुंचे जयंत चौधरी शानदार स्वागत

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुंचा

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुं

अब धरना खत्म करने को लेकर हाे रही रार

अब धरना खत्म करने को लेकर हाे रही रार