Home मेरठ विहिप मातृशक्ति संगठन का विस्तार
मेरठ

विहिप मातृशक्ति संगठन का विस्तार

विहिप मातृशक्ति संगठन का विस्तार

Share
विहिप मातृशक्ति संगठन का विस्तार
Share

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति मेरठ महानगर द्वारा संगठन कार्य विस्तार की दृष्टि से सत्संग वर्ग का आयोजन

मेरठ। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति मेरठ महानगर द्वारा संगठन कार्य विस्तार की दृष्टि से सत्संग वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें मेरठ महानगर के 16 प्रखंडों की दायित्ववान बहनों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग संयोजिका, विचित्रा कौशिक एवं महानगर संयोजिका पायल ने दीप प्रज्वलन कर व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। विचित्रा ने कहा कि सत्संग संगठन का आधार है। संगठन भीड़ का एकत्रीकरण नहीं, अपितु एक विचारधारा, एक सोच तथा एक उद्देश्य के साथ मिलकर आगे बढ़ना है। सत्संग केवल भजन मंडली नहीं है, अपितु संस्कार का केंद्र है। मातृशक्ति ही राष्ट्र की जननी है। सत्संग अर्थात सत्य का साथ। पूर्ण शुद्धता तथा पवित्रता के साथ संगठन में सत्संग का कार्य किया जाए।” महानगर सह-संयोजिका कविता द्वारा संगठन की आचार पद्धति का अभ्यास कराया गया तथा पदमा द्वारा भजन एवं सत्संग की विधि की जानकारी दी गई और प्रखंड की दायित्वान बहनों संगीता, मनीषा, अनीता, डिंपल, राखी, प्रियंका, सुमन आदि द्वारा अनेक प्रकार के भजनों का सस्वर गायन किया गया।

ये लिया निर्णय

विविप के आकाश प्रजापति ने बताया कि सत्संग में निर्णय लिया गया कि हर प्रखंड के खंड में माताओं द्वारा एक निश्चित दिन, एक निश्चित समय पर सत्संग किया जाएगा, जिसमें रामायण, गीता तथा महापुरुषों की कथाओं का वाचन होगा। सत्संग के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कार, देशभक्ति व मातृ-पितृ सम्मान की भावना जागृत की जाएगी। सत्संग के द्वारा टूटते परिवारों को जोड़ने व सनातन मूल्यों की पुनर्स्थापना का कार्य मातृशक्ति द्वारा किया जाएगा। वर्ग में आगामी दिनों में सभी प्रखंडों में सत्संग प्रतियोगिताओं के आयोजन की योजना बनाई गई। उषा जी, सारिका जी, दीपा जी, प्रियंका जी आदि प्रखंड दायित्वान बहनें भी उपस्थिति रही।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − nine =

Related Articles

जाट लैंड में चुनावी शंखनाद कर गए योगी व नितिन नवीन

जाट लैंड में चुनावी शंखनाद कर गए योगी व नितिन नवीन

कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कांग्रेसियों ने UPI को बताया मुसीबत

कांग्रेसियों ने UPI को बताया मुसीबत

अफसरों के लिए मुसीबत साबित होगी PIL

अफसरों के लिए मुसीबत साबित होगी PIL