Home मेरठ कांग्रेसियों ने UPI को बताया मुसीबत
मेरठ

कांग्रेसियों ने UPI को बताया मुसीबत

कांग्रेसियों ने UPI को बताया मुसीबत

Share
कांग्रेसियों ने UPI को बताया मुसीबत
Share

चंदन भवन में आयोजित बैठक में साइड इफैक्ट पर की गयी चर्चा

मेरठ। कांग्रेस की बैठक में में यूपीआई से पेमेंट पर पर टैक्स लगाए जाने का विरोध करते सरकार के फैसले को लोगों पर अतिरिक्त भार और मुसीबत बताया। पीसीसी सदस्य हेमंत प्रधान ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय चंदन भवन बुढ़ाना गेट, आज कांग्रेसजनों की बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूपीआई से जुड़े नए नियमों और उनके संभावित प्रभावों पर चर्चा की गई। हेमन्त प्रधान ने कहा कि यूपीआई आम लोगों और छोटे व्यापारियों के दैनिक लेन-देन का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में इससे जुड़े किसी भी नए शुल्क या नियम को लेकर सरकार को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए, ताकि आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ की स्थिति स्पष्ट हो सके। कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चेयरमैन इंतजार अली द्वारा गठित जिला कमेटी एवं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कांग्रेस नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को बूथ एवं विधानसभा स्तर तक मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में शहजाद यूसुफ, अभिमन्यु त्यागी, मंजीत कोछड़, मुनींद्र सूद वाल्मीकि, महेंद्र शर्मा, रमन कांत शर्मा, इंतजार अली, तेजवीर सिंह, तरुण मलिक, एसके प्रधान, सागर रस्तोगी, ताहिर अंसारी, अलाउद्दीन सलमानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

Related Articles

अफसरों के लिए मुसीबत साबित होगी PIL

अफसरों के लिए मुसीबत साबित होगी PIL

राशन डीलरों झटका कोर्ट में रिट की तैयारी

राशन डीलरों झटका कोर्ट में रिट की तैयारी

भाजपा की जानी मंडल की बैठक में तैयारियों पर चर्चा

भाजपा की जानी मंडल की बैठक में तैयारियों पर चर्चा

661/6 को लेकर दायर की गयी पीआईएल

661/6 को लेकर दायर की गयी पीआईएल