शक्ति केंद्र संयोजकों को सौंपा गया लोगों को सभा स्थल तक पहुंचाने का दायित्व, भाजपा की जानी मंडल की बैठक में तैयारियों पर चर्चा
मेरठ। आगामी 21 सितंबर को भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पश्चिम क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज सिवालखास विधानसभा के जानी मण्डल में शक्ति केंद्र संयोजकों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर एवं जिला अध्यक्ष हरवीर पाल के मार्गदर्शन में बैठक संपन्न हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 21 तारीख को होने वाली बैठक ऐतिहासिक होगी। बैठक में सभी शक्ति केंद्र संयोजक अपने-अपने बूथों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि शक्ति केंद्र संयोजक अपनी जिम्मेदारी समझें और बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करें।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री यशवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुनेश बाफर, जिला मंत्री मोहन गुर्जर, पूर्व जिला मंत्री ब्रजवीर सैनी, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर, प्रशांत विकल चंदपुरा, मण्डल अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित मण्डल के सभी पदाधिकारी व शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।
Leave a comment