मेरठ के आसमान पर नजर आया दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह सरीखा नजारा, रोमांच से भर उठे एयरशो देखने वाले, भारत माता के जयकारे
मेरठ। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम यानि एसकेटी के तीन अफसर स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल व राहुल सिंह तथा शरद गोयल जिन्होंने आज इस एयरशो में हिस्सा लिया वो मेरठ के हैं। अमन गोयल छावनी स्थित सेंट मेरीज एकेडमी के पूर्व छात्र हैं। स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह लड़ाकू विमान पायलट हैं। एसकेटी दो दिन आज और कल मेरठ में पहली बार एयर शो कर रही है। अमन और राहुल उड़ान का हिस्सा रहे जबकि शरद गोयल मोहिउद्दीनपुर से सूर्यकिरण टीम की खूबियां बता रहे थे। शो में ‘सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम’ 9 हॉक विमानों के साथ अपनी ताकत का मुजाहरा किया। इस शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट व अन्य संगठनों से जुड़े युवा भी पहुंचे। शरद गाेयल ने जानकारी दी कि हेलीकॉप्टर से एयर वॉरियर ड्रिल टीम और आकाशगंगा स्काई डाइविंग करतब पेश किए गए।
दो घंटे का एयर शो
करीब 2 घंटे के प्रदर्शन के बाद विमान वापस लौट गए। सूर्यकिरण टीम में मेरठ के तीन स्क्वाड्रन लीडर शामिल रहे। इनमें से स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह ने विमान उड़ाएंगे, जबकि स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल जमीन (ग्राउंड) से शो की जानकारी देते रहे। उन्होंने यह भी बताया कि सूर्यकिरण टीम द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला ‘हॉक एमके-132’ एक एडवांस्ड जेट ट्रेनर विमान है। तेज रफ्तार और बेहतरीन नियंत्रण के कारण ही इसका उपयोग वायुसेना में फाइटर पायलटों की ट्रेनिंग और एयरोबैटिक्स के लिए होता है।
Leave a comment