क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा
मेरठ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की इसको लेकर एक बैठक का आयोजन मार्स रिजॉर्ट दिल्ली रुड़की बायपास रोड पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और संचालन क्षेत्रीय महामंत्री रुपेंद्र सैनी ने किया। बैठक को मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संबोधित किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 21 और 22 को पश्चिम क्षेत्र आगमन की व्यवस्था पर चर्चा हुई। सर्वप्रथम प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी राम प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के प्रारूप पर चर्चा की, इसके पश्चात पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत भव्य और अनुशासित होना चाहिए, बैठक में सर्वव्यवस्था प्रमुख क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर 21 और 22 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पश्चिम क्षेत्र में रहेंगे।
ये रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सोमेंद्र तोमर एवं दिनेश खटीक, क्षेत्रीय महामंत्री संजीव सिक्का, हरीश ठाकुर सदस्य विधान परिषद अश्वनी त्यागी, धर्मेंद्र भारद्वाज, विधायक अमित अग्रवाल पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंकुर राणा, मानसिंह गोस्वामी, हरेंद्र जाटव, क्षेत्रीय मंत्री वरुण गोयल, सुखविंदर सोम, हरजिंदर कौर, आयुष पवार मेरठ महानगर के अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, हरवीर पाल, गजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a comment