Home मेरठ कांग्रेसियों ने घेरा कैंट विधायक का आवास
मेरठ

कांग्रेसियों ने घेरा कैंट विधायक का आवास

कांग्रेसियों ने घेरा कैंट विधायक का आवास

Share
कांग्रेसियों ने घेरा कैंट विधायक का आवास
Share

यूपीआई से पेंमेट पर टैक्स का विरोध, यूपीआई पेमेंट से खरीदे गए सामान को पीएम को बतौर गिफ्ट देने पहुंचे थे कांग्रेसी

मेरठ। यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर/टैक्स के विरोध में कांग्रेसियों ने कैंट विधायक अमित अग्रवाल का आवास जा घेरा, हालांकि उस वक्त कैंट विधायक आवास पर मौजूद नहीं थे। कांग्रेसियों ने उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष गौरव भाटी एवं महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा द्वारा यूपीआई भुगतान पर ₹2000 से अधिक के निर्धारित मर्चेंट लेन-देन पर एमडीआर लागू किए जाने के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया गया।

पीएम को बर्थडे गिरफ्ट

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार से यूपीआई पेमेंट से सामान खरीदकर कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अमित अग्रवाल के आवास पहुंचकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर गिफ्ट के रूप में भेंट करना चाहा लेकिन विधायक जी द्वारा कहा गया कि मैं घर पर मौजूद नहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा वो उपहार उनके प्रतिनिधि को सौंपा गया और और विधायक जी से फोन पर बात कर अपना विरोध दर्ज कराया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि यूपीआई देश में डिजिटल भुगतान का एक प्रमुख माध्यम बन चुका है और करोड़ों लोग रोजमर्रा के लेन-देन के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बड़े कारोबारी लेनदेन पर एमडीआर की व्यवस्था को लेकर व्यापारियों और आम जनता के बीच चिंता है। कांग्रेस का कहना है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुगम और कम लागत वाला बनाए रखना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि कांग्रेस का यह कार्यक्रम सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर आकर्षित करने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि यूपीआई को देश के आम नागरिकों और छोटे-बड़े व्यापारियों ने अपनाया है। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त लागत का असर व्यापारिक व्यवस्था पर पड़ सकता है, इसलिए सरकार को इस विषय पर पुनर्विचार करना चाहिए और व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता और व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विधायक को यूपीआई से खरीदकर पूजा की सामग्री का सामान गिफ्ट कर सरकार तक यह संदेश पहुंचाया गया है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर किसी भी ऐसे शुल्क या व्यवस्था का विरोध किया जाएगा, जिससे व्यापारियों के सामने अतिरिक्त आर्थिक चुनौती खड़ी हो सकती है।

ये रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन में सय्यद आमिर रज़ा, राजू यादव, अरुण कौशिक, महेंद्र गुर्जर, सय्यद रेहानुद्दीन, सलीम खान, डॉ प्रभात गौतम, योगी जाटव, अनिल अरोड़ा, राकेश कुशवाह, मोनिंदर सूद बाल्मीकी, के•डी शर्मा, मासूम असगर, रोबिन नाथ गोलू,पीतांबर सिंह प्रजापति, सुनीता मंडल, रीना शर्मा, अफसा, सुशीला कोहली, संजय कटारिया, मतलूब, रविंदर सिंह, उवैस अंसारी, सय्यद तनवीर, उमरदराज़, सोनू शर्मा, तेजपाल डाबका, राज केसरी आदि मौजूद रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − seventeen =

Related Articles

अवैध निर्माण के जिम्मेदार अफसरों को बचाने का फुल प्रुफ प्लान

अवैध निर्माण के जिम्मेदार अफसरों को बचाने का फुल प्रुफ प्लान

मवाना रोड पर निर्माण कार्य की धीमी चाल कर रही बेहाल

मवाना रोड पर निर्माण कार्य की धीमी चाल कर रही बेहाल

8.31 लाख दीपों से रोशन हुआ मेरठ

8.31 लाख दीपों से रोशन हुआ मेरठ

भाजपाई घरों पर जलाएंगे आर्शीवाद का दीया

भाजपाई घरों पर जलाएंगे आर्शीवाद का दीया