Home Delhi बौद्ध भिक्षुओं को ब्लैकमेल कर ठगे सौ करोड़ से ज्यादा
Delhi

बौद्ध भिक्षुओं को ब्लैकमेल कर ठगे सौ करोड़ से ज्यादा

बौद्ध भिक्षुओं को ब्लैकमेल कर ठगे सौ करोड़ से ज्यादा

Share
बौद्ध भिक्षुओं को ब्लैकमेल कर ठगे सौ करोड़ से ज्यादा
Share

महिला पहले खुद भी एक भिक्षु रही, पुलिस ने किया अरेस्ट, सौ करोड़ से ज्यादा की रकम की ठगी सेक्स से ब्लैकमेल कर ठगी

नई दिल्ली। बौद्ध भिक्षुओं से सेक्स कर उन्हें ब्लैक मेल कर सौ करोड़ से ज्यादा अर्जित कर चुकी महिला को अरेस्ट किया गया है। यह मामला पूरी दुनिया में अपने किस्म का इकलौता माना जा रहा है। घटना थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ी है और बौद्ध भिक्षुओं को ब्लैक मेल करने वाली यह महिला पहले खुद भी एक भिक्षु रही है। विलावन एमसावट (जिसे ‘मिस गोल्फ’ नाम दिया गया था) नाम की महिला को बौद्ध भिक्षुओं को यौन संबंध (सेक्स) के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस महिला ने वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं और मठाधीशों के साथ संबंध बनाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कीं और फिर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक (385 मिलियन थाई बाट) की फिरौती वसूली।

गज था शिकार फंसाने का तरीका

विलावन एमसावट का शिकार फंसाने का तरीका बेहद गजब था। करीब तीस साल की विलावन बेहद सुंदर महिला है वह पहले खुद बौद्ध धर्म में एक प्रशिक्षु रह चुकी थी, जिसके कारण वह मंदिरों और भिक्षुओं की कार्यशैली को अच्छे से जानती थी। उसने भिक्षुओं के कमरों में छिपे हुए कैमरे लगाए और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। महिला ने पिछले 3 वर्षों के दौरान कम से कम 9 उच्च पदस्थ बौद्ध भिक्षुओं और मठाधीशों को अपना शिकार बनाया। डरे हुए भिक्षुओं से उसने केवल नकद पैसे ही नहीं, बल्कि महंगे उपहार, सोना और जमीनें तक अपने नाम करवा लीं। कुल मिलाकर यह घोटाला 100 करोड़ रुपये से अधिक का था। इस घटना के बाद आरोपी महिला के जाल में फंसे वरिष्ठ भिक्षुओं को उनके पदों से हटा दिया गया और बौद्ध संघ से निष्कासित (Defrocked) कर दिया गया।

ऐसे हुआ खुलासा

यह मामला तब प्रकाश में आया जब बैंकॉक के एक बेहद प्रसिद्ध मंदिर के वरिष्ठ मठाधीश ने अचानक अपना भिक्षु जीवन (सन्यास) त्याग दिया। जांच में पता चला कि महिला ने उस भिक्षु से बच्चे की देखभाल के नाम पर 70 लाख थाई बाट मांगे थे और उसे लगातार प्रताड़ित कर रही थी। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। थाईलैंड की आबादी का 90% से अधिक हिस्सा बौद्ध धर्म को मानता है, इसलिए इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया। इसके बाद थाई सरकार और प्रशासनिक संस्था ‘संघ’ ने भिक्षुओं के वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता लाने और नियमों को कड़ा करने के लिए कानूनी कदम उठाने शुरू किए। पुलिस का कहना है कि ये मामला उनकी नज़र में पहली बार जून के मध्य में आया था जब उन्हें पता चला कि बैंकॉक के एक मठाधीश ने एक महिला द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के बाद अचानक भिक्षु की ज़िंदगी छोड़ दी थी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + one =

Related Articles

जयंत की भाजपा से नजदीकि मुसलमानों से दूरी में तब्दील

जयंत की भाजपा से नजदीकि मुसलमानों से दूरी में तब्दील

RLD वेस्ट यूपी से बाहर नहीं निकलने देगी BJP

RLD वेस्ट यूपी से बाहर नहीं निकलने देगी BJP

टीवी एंकर सारा को सजा ए मौत

टीवी एंकर सारा को सजा ए मौत

अमेरिका के दो एयरकाफ्ट कैरियर ईरान ने किया बर्बाद

अमेरिका के दो एयरकाफ्ट कैरियर ईरान ने किया बर्बाद