Home मेरठ नंद को आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
मेरठ

नंद को आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

नंद को आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

Share
नंद को आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
Share

इस्कॉन शास्त्रीनगर, बुढानागेट धर्मेश्वर मंदिर, महताब स्थित बाबा कालेश्वर महादेव समेत शहर व सदर के कई मंदिरों में सुंदर झांकियां

मेरठ। जन्माष्टमी का पर्व परंपरागत श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के तमाम प्रमुख मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित झांकियां सजायी गयीं। शास्त्रीनगर स्थित इस्कॉन मंदिर ने इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव ला फ्लोरा रिसोर्ट, गढ़ रोड पर मनाया। इस आयोजन में पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों द्वारा सजाया गया फूल बंगला सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। श्री सनातन धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर बुढ़ाना गेट में भगवान श्री कृष्ण के जन्माष्टमी के उत्सव के अवसर पर दो दिन से कार्यक्रमों का आयोजन हुआ श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा भगवान खाटू श्याम जी की भजन संध्या भगवान का भजन किया गया। विशेष तौर पर दहीहंडी के नाम से कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जिसको श्री गोपाल कला उत्सव समिति के द्वारा किया गया। विशेषता यह है की छोटे-छोटे थैली में मक्खन और मिश्री जो भगवान ने कृष्ण का प्रिय भोग है उसके हांडी में है यानी जब हांडी फूटेगी तो जनता को भगवान का प्रसाद प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त मंदिर में स्थापित भगवान लड्डू गोपाल जी का पालना भी स्थापित किया गया। आने जाने वाली जनता के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना है और जनता उस झूले पर बैठे हुए भगवान कृष्णा को झुलाकर आनंद भी ले रही है और आशीर्वाद भी प्राप्त कर रही है। रात्रि में भगवान ने जन्म के बाद भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। मोहन लड्डू गोपाल को झूले पर बैठने से पूर्व पंचामृत से स्नान कर फिर गंगाजल से स्नान कराकर नए वस्त्र पहना कर उनको बैठाया गया है।

शास्त्रीनगर इस्कॉन मंदिर

शास्त्रीनगर स्थित इस्कॉन मंदिर ने इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव ला फ्लोरा रिसोर्ट, गढ़ रोड पर मनाया। इस आयोजन में पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों द्वारा सजाया गया फूल बंगला सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। रात ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर श्री विग्रहों का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसमें दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और गंगाजल का इस्तेमाल हुआ। इसके साथ ही, सभी भक्तों ने लड्डू गोपाल का अभिषेक दूध, दही और गंगाजल से किया। इस्कॉन के प्रवक्ता विपुल सिंहल ने बताया कि कार्यक्रम में कई मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इनमें सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन संदीप गोयल, पीयूष गोयल, पूजा गोयल, होटल हार्मोनी के नवीन अरोड़ा, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रसाद, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एसपी क्राइम और एसपी ट्रैफिक शामिल थे। इस्कॉन मेरठ के भक्तों ने भगवान की लीलाओं पर आधारित डांस, ड्रामा और हरिनाम संकीर्तन पेश किया। वृंदावन से आई प्रसिद्ध रॉक बैंड टीम ने आधुनिक संगीत में भजन गाए, जिस पर भक्त झूम उठे। इस अवसर पर इस्कॉन काउंसिल के सदस्य नवीन गौर दास, महाबाहु अर्जुन दास, चारू गोविंद दास, सव्य सांची दास, अखिल आत्मा बलदेव दास, अंकेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी विपुल सिंघल और मयंक अग्रवाल भी मौजूद थे। कार्यक्रम के आखिर में सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद का इंतजाम किया गया था।

कान्हा के जन्म के साथ ही जयकारे

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मेरठ शहर भक्तिमय हो गया। रात 12 बजते ही ‘हरे कृष्णा हरे रामा’ के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजने लगे और ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ तथा ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ जैसे जयकारों से आकाश भी गुंजायमान हो गया। ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने पालने में मुस्कुराते बाल गोपाल की मनमोहक छवि को एकटक निहारा। भक्तों ने अपने आराध्य को माखन-मिश्री का भोग और 56 व्यंजन अर्पित कर लाड़-प्यार किया। औघड़नाथ मंदिर में श्री राधा गोविंद का विशेष अभिषेक 108 तुलसी दल और 108 कमल दल से किया गया। प्रसाद के रूप में 5000 सेब, 2 क्विंटल पेड़ा और 2 क्विंटल दूध चरणामृत बांटा गया। श्री राधा गोविंद मंदिर में वृंदावन के कारीगरों ने भव्य फूल बंगला सजाया। मुख्य मार्गों को भी एलईडी लाइट वाली झांकियों से सजाया गया था। इस दौरान राधा गोविंद चांदी के पालने में विराजकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + eleven =

Related Articles

चिराग पासवान के एलान के बाद संगठन एक्टिव

चिराग पासवान के एलान के बाद संगठन एक्टिव

बेटियां फाउंडेशन ने किया शिक्षकों का सम्मान

बेटियां फाउंडेशन ने किया शिक्षकों का सम्मान

बारिश नहीं आसमान से बरस रही मुसीबत

बारिश नहीं आसमान से बरस रही मुसीबत

33 केंद्रों पर होगी यूपीपीएससी परीक्षा आज

33 केंद्रों पर होगी यूपीपीएससी परीक्षा आज