परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक पहचान पत्र की जांच, उपस्थिति और बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन
मेरठ। जनपद के 33 केंद्रों पर रविवार को यूपीपीएससी की परीक्षा का आयोजन सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। डीआईओएस राधे श्याम शुक्ला ने बताया कि जनपद के जिन विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, वहां के प्रधानाचार्याें का यूपीपीएससी की ओर से भेजी गई गाइड लाइन की जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने परीक्षा के लिए कालेजों का डिटेल मांगा था जो मुहैय्या करा दिया गया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा (यूपीपीएससी) परीक्षा-2025 रविवार, 6 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को एमसीक्यू प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे।
मूल फोटो परिचय पत्र अनिवार्य
पहली पाली के अभ्यर्थियों के लिए केंद्र पर प्रवेश सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा और 8:15 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। दूसरी पाली में प्रवेश दोपहर 1 बजे से शुरू होगा और 1:45 बजे गेट बंद हो जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी अधिकारी को भी इसमें छूट देने का अधिकार नहीं होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक पहचान पत्र की जांच, उपस्थिति और बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन पूरा किया जाएगा। अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक पहचान पत्र की जांच, उपस्थिति और बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक पहचान पत्र की जांच, उपस्थिति और बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन लेकर जाना होगा। आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक मान्य होगा। इसके साथ दो फोटो और आईडी की एक फोटोकॉपी भी ले जानी होगी। परीक्षा केंद्र के गेट पर अभ्यर्थियों की तलाशी होगी। महिलाओं की तलाशी महिला पुलिसकर्मी और पुरुषों की तलाशी पुरुष पुलिसकर्मी करेंगे। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, डिजिटल घड़ी समेत परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाली सामग्री परीक्षा कक्ष में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। तलाशी के लिए हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर का भी इस्तेमाल किया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा से एक दिन पहले ही ई-प्रवेश पत्र, मूल आईडी, उसकी फोटोकॉपी और दो फोटो तैयार रखें। परीक्षा केंद्र और वहां पहुंचने का रास्ता भी पहले से देख लें। रविवार को ट्रैफिक या किसी अन्य कारण से देरी से बचने के लिए घर से पर्याप्त समय लेकर निकलें। निर्धारित समय पर गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।
दिव्यांगों बीस मिनट अतिरिक्त
दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र अभ्यर्थियों को मांग के अनुसार श्रुतलेखक की सुविधा दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने श्रुतलेखक और अतिरिक्त समय की मांग की है, उन्हें नियमानुसार प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा। ऐसे अभ्यर्थियों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र, परिचय पत्र, दो फोटो और पहचान पत्र साथ लाना होगा।
Leave a comment