इस्तीफा देकर दलित मंत्री बोले भाजपा के मनुवाद का बना शिकार
इस्तीफा देकर दलित मंत्री बोले भाजपा के मनुवाद का बना शिकार
8
Share
Share
कर्नाटक में कांग्रेस नेता बी. नागेंद्र ने डीके शिवकुमार की कैबिनेट से इस्तीफा दिया इस्तीफा, भाजपा पर लगाया दलित होने के चलते बदनाम करने का आरोप
नई दिल्ली। कर्नाटक के डीके शिव कुमार कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले बी नागेन्द्र भाजपा को मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वो एक दलित है और उनका मंत्री बनना भाजपा के मनुवादियों काे अच्छा नहीं लगा। इसलिए उन्हें बदनाम किया गया। इसी से आहत होकर वह इस्तीफा दे रहे हैं। वह दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हट चुके हैं। उन पर वाल्मीकि स्कैम को लेकर दबाव बन रहा था। नागेंद्र अगस्त की शुरुआत में ही कैबिनेट में दोबारा शामिल हुए थे, जब डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद संभाला था। इससे पहले 2024 में वह सिद्धारमैया की सरकार में मंत्री थे।
घोटाले में मेरी कोई भूमिका नहीं
नागेन्द्र वाल्मीकि मोदी सरकार के एक केंद्रीय मंत्री को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वाल्मीकि निगम घोटाले में मेरी कोई भूमिका नहीं है। क्या मैंने कहीं हस्ताक्षर किए? कोई निर्देश दिया या कोई नोटशीट लिखी?” केंद्रीय मंत्री की जानकारी में सब कुछ पहले से हैं। वह इसकी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। उन्होंने कहा कि मनुवादियों और घटिया सांप्रदायिक ताकतों की साजिश को राज्य की राजनीति में हावी नहीं होने देना चाहता हूं।
भाजपा पर निशाना
बी नागेन्द्र ने कहा कि भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मनुवादी’ नहीं चाहते कि कोई आदिवासी व्यक्ति आगे बढ़े। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मनुवादी’ नहीं चाहते कि कोई आदिवासी व्यक्ति आगे बढ़े। इस्तीफा देते वक्त बी नागेंद्र भावुक हो गए और उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और आदिवासी-दलित नेतृत्व को आगे बढ़ते न देख पाने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है।
एक अफसर की मौत
मामला कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में कथित 89 करोड़ रुपये की अनियमितताओं से जुड़ा है। मई 2024 में निगम के अकाउंट्स ऑफिसर पी. चंद्रशेखरन ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने एक नोट में फंड के अनधिकृत ट्रांसफर का आरोप लगाया था। जांच में निगम के बैंक खातों से बड़ी रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई थी। नागेंद्र उस समय सिद्धारमैया सरकार में जनजातीय कल्याण मंत्री थे। विवाद के बाद उन्होंने जून 2024 में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
Leave a comment