Home मेरठ भाजपा के शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों का नामांकन
मेरठ

भाजपा के शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों का नामांकन

भाजपा के शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों का नामांकन

Share
भाजपा के शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों का नामांकन
Share

प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी राम प्रताप सिंह, भाजपा के चुनावी अभियान का श्रीगणेश, भाजपा के शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों का नामांकन

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी ने मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर अपनी चुनावी तैयारियों को गति देते हुए सोमवार को अपने अधिकृत प्रत्याशियों का नामांकन कराया। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्रीचंद शर्मा तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिनेश गोयल ने एसजीएम गार्डन, लालकुर्ती में आयोजित कार्यक्रम के बाद नामांकन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन की चुनावी एकजुटता का संदेश दिया। नामांकन कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि आज जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ भाजपा कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों के नामांकन के लिए एकत्र हुए हैं, उसी उत्साह और संगठनात्मक ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर दोनों चुनावों को पूरी गंभीरता से लड़ा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर पार्टी के विचार और प्रत्याशियों के पक्ष को प्रभावी ढंग से रखें। प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी राम प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशियों को लेकर चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाना है। उन्होंने शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का सेमीफाइनल बताते हुए कहा कि इन चुनावों में संगठन की सक्रियता, बूथ प्रबंधन और मतदाता संपर्क को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी दिनेश गोयल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें पुन: प्रत्याशी बनाकर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी कार्यकर्ताओं की मेहनत और मतदाताओं के विश्वास से उन्हें सफलता मिली थी। इस बार भी वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव मैदान में पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाता संपर्क और मतदाता सूची की शुद्धता की होगी। प्रत्येक विधानसभा में मतदाता सूची की गंभीरता से जांच करते हुए पात्र मतदाताओं से संपर्क स्थापित करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदान के दिन प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे, इसके लिए अभी से बूथ स्तर तक प्रभावी योजना बनाकर कार्य किया जाए।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री संजीव गोयल सिक्का ने किया,राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा,पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी राम प्रताप सिंह चौहान , मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक चुनाव के प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी,पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुरेन्द्र नागर,छेत्रिय महामंत्री अशोक मोंगा, चुनाव प्रवासी एवं विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोगा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा , मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जसवंत सैनी, नोएडा विधायक पंकज सिंह, मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी जिला अध्यक्ष हरवीर पाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर,विधायक अमित अग्रवाल, राजीव गुम्बर,शिक्षक चुनाव के महानगर संयोजक अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, स्नातक चुनाव के महानगर संयोजक राज कुमार मांगलिक, प्रदेश प्रवक्ता मनोज पोसवाल, क्षेत्रीय मंत्री महेश बली, कमल दत्त शर्मा अजय भराला भारद्वाज, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, ऋतुराज जैन महानगर महामंत्री विनय शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, रवीश अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव, वीनस शर्मा, राहुल गुप्ता, विशाल कनोजिया, सीमा श्रीवास्तव, डॉ. अजय दीवान, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए चुनावी तैयारियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने और प्रत्येक मतदाता से संपर्क स्थापित करने का संकल्प लिया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + fourteen =

Related Articles

कांग्रेस किसान यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

कांग्रेस किसान यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

यूपीआई पेमेंट पर शुल्क से व्यापारियों में उबाल

यूपीआई पेमेंट पर शुल्क से व्यापारियों में उबाल

कैंट बोर्ड में सीवीसी के अफसरों की आमद की आहट

कैंट बोर्ड में सीवीसी के अफसरों की आमद की आहट

कैंट अफसरों की बे-खबरी का अजीव आलम

कैंट अफसरों की बे-खबरी का अजीव आलम