Home मेरठ शाम ढ़लते ही नगरायुक्त शहर की सड़कों पर उतरे
मेरठ

शाम ढ़लते ही नगरायुक्त शहर की सड़कों पर उतरे

शाम ढ़लते ही नगरायुक्त शहर की सड़कों पर उतरे

Share
शाम ढ़लते ही नगरायुक्त शहर की सड़कों पर उतरे
Share

शाम ढ़लते ही नगरायुक्त शहर की सड़कों पर उतरे, महानगर के कई इलाकों में पहुंचकर स्टाफ के कार्यों का लिया जायजा

मेरठ। नगर निगम की ओर से की जाने वाली शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नगरायुक्त सौरभ गंगवार शहर की सड़कों पर उतर गए। दरअसल उनके अधिनस्थ जितने भी अधिकारी और कर्मचारी काम करते हैं, वो सभी अपना फीडबैक देते हैं। स्टाफ में कोई भी ऐसा नहीं होता जो खुद कहें कि आज यह कमी रह गयी है। जो फीडबैक दिया जाता है, उसी का टेस्ट करने के लिए नगरायुक्त बगैर किसी शोरशराबे के सड़कों पर उतरे।

यहां से की शुरूआत

नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने शहर के निर्माण अनुभाग के अभियन्तागण, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व मार्ग प्रकाश अभियन्ता के साथ अम्बेडकर चौराहे से ईव्ज चौराहा होते हुए बुढ़ाना गेट, खैरनगर चौराहा, छतरी पीर चौराहा, घंटाघर, वैली बाजार, कागजी बाजार, सराफा बाजार, कोतवाली, सुभाष बाजार, बच्चा पार्क चौराहा होते हुए बेगमपुल, डिवाइडर रोड, कुटी चौराहे से खाटू श्याम मन्दिर, यूनिवर्सिटी रोड होते हुए गढ़ रोड, मेडिकल होते हुए गढ़ रोड पर नगर निगम सीमा तक महानगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं बाजारों में साफ-सफाई, मार्ग प्रकाश, निर्माण, आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वैली बाजार, पुरानी तहसील, घण्टाघर के आस-पास का क्षेत्र, गढ़ रोड आदि जगह-जगह कूड़ा पाया गया तथा उक्त मार्गों पर अधिकांशत स्ट्रीट लाइटें बंद पायी गयी। इसी प्रकार गढ़ रोड व जीआईसी कॉलेज के आस-पास सी एण्ड डी वेस्ट पड़ा हुआ पाया गया। जिस पर नगर आयुक्त द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित अभियन्ताओं, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं मार्ग प्रकाश के अभियन्ता को तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा जिन सड़कों पर बारिश के दौरान हैवी ट्रेफिग गुजरने की वजह से गड्ढे, आदि हो गये हं, ऐसे सभी मार्गो पर गड्ढो को भरवाकर पैच मरम्मत का कार्य कराए जाने के आदेश नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने दिए। नगर आयुक्त द्वारा सफाई/निर्माण/मार्ग प्रकाश के अभियन्ताओं/सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वह नियमित रूप से नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण करते रहे तथा भ्रमण के समय अपने-अपने अनुभाग से संबंधित समस्याओं जैसे:-सफाई, गड्ढा भराव, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही महानगर के सभी प्रमुख मार्गों व चौराहों व उनके आस-पास मूलभूत व्यवस्थाओं सुनिश्चित की जायें। यदि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही परिलक्षित होगी, तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी। निरीक्षण के दौरान श्री अमर सिह नगर स्वास्थ अधिकारी, समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, निर्माण विभाग से सतीश कमल सहायक अभियन्ता, समस्त अवर अभियन्ता, मार्ग प्रकाश विभाग से अरविन्द शर्मा अवर अभियन्ता मार्ग-प्रकाश एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =

Related Articles

भाजपा के शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों का नामांकन

भाजपा के शिक्षक-स्नातक प्रत्याशियों का नामांकन

कांग्रेस किसान यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

कांग्रेस किसान यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

यूपीआई पेमेंट पर शुल्क से व्यापारियों में उबाल

यूपीआई पेमेंट पर शुल्क से व्यापारियों में उबाल

कैंट बोर्ड में सीवीसी के अफसरों की आमद की आहट

कैंट बोर्ड में सीवीसी के अफसरों की आमद की आहट