Home मेरठ शिवसेना ने निकाली श्री दुर्गा माता दौड़
मेरठ

शिवसेना ने निकाली श्री दुर्गा माता दौड़

शिवसेना ने निकाली श्री दुर्गा माता दौड़

Share
शिवसेना ने निकाली श्री दुर्गा माता दौड़
Share

दौड़ में दुर्गा माता की जय , जय भवानी जय शिवाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज की जया तथा हिन्दू धर्म की जय के नारे

मेरठ। नवरात्र के प्रथम दिवस के अवसर पर छीपी टैंक स्थित शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे कार्यालय से जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में श्री दुर्गा माता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका समापन छीपी टैंक स्थित शिव चौक मंदिर में स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा पर दुर्गा आरती के पश्चात हुआ। दुर्गा माता दौड़ में शिव सैनिकों ने दुर्गा माता की जय , जय भवानी -जय शिवाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज की जया तथा हिन्दू धर्म की जय के नारे लगाए जिसमें दर्जनों शिव सैनिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि ये दौड़ (यात्रा) पूरे नौ दिन शिवसेना कार्यालय से प्रारंभ होगी और शहर के भिन्न-भिन्न मंदिरों पर संपन्न होगी, इस दौड( यात्रा) के आयोजन का उद्देश्य शक्ति के रूप में मां दुर्गा व छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचा कर हिन्दुत्व की जनजागृति लाने का है।

ये रहे मौजूद

श्री दुर्गा माता दौड़ में, अवनीश आर्य, प्रदीप सक्सेना, बोस सिद्धार्थ, योगेश कौशिक, लोकेश राजपूत, रितू सिंह, प्रदीप कुमार, रजनीश सेठी, गौरी शंकर भोला, जसवीर सिंह आदि दर्जनों शिव सैनिकों ने भाग लिया
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + sixteen =

Related Articles

डीएम से मिलने से रोका तो उखाड़े बेरिकेटस

डीएम से मिलने से रोका तो उखाड़े बेरिकेटस

रिश्वत के आरोपी से नहीं भाजपाइयों को परहेज

रिश्वत के आरोपी से नहीं भाजपाइयों को परहेज

हथिनी माधुरी पर PETA को सुप्रीम फटकार

हथिनी माधुरी पर PETA को सुप्रीम फटकार

नर्सेज संघ ने किया काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

नर्सेज संघ ने किया काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन