Home मेरठ जिला भाजपा की घर-घर तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला
मेरठ

जिला भाजपा की घर-घर तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला

जिला भाजपा की घर-घर तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला

Share
जिला भाजपा की घर-घर तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला
Share
मेरठ। जिला भाजपा की बैठक में घर-घर तिरंगा यात्रा पर आयोजित कार्यशाला में बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल व संचालन जिला मंत्री मुकेश शास्त्री ने किया। मानसिंह गोस्वामी ने कहा, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुई, यह यात्रा हर घर तिरंगा अभियान, आज एक राष्ट्रभक्ति का जन आंदोलन बन चुका है, इस अभियान में प्रत्येक भारतीय के मन में,राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान,गौरव और आत्मीयता की भावना को और सशक्त किया है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार की सभी देशवासी हर्ष और उल्लास के साथ राष्ट्र उत्सव के इस, कार्यक्रम में पर बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं, यह यात्रा निरंतर जारी है, और विकसित भारत के सपने के साथ आगे बढ़ रही है, सशक्त, समृद्ध, सुरक्षित तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत अब सिर्फ सपना ही नहीं, मोदी जी के नेतृत्व में यथार्थ है। जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह ने से बताया, 12 अगस्त से सभी मंडल एवं 13 अगस्त को जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएगी। 13 से 15 तक सभी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान ,स्कूल, कॉलेज कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फराने हेतु जन जागरण किया जाएगा। युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति एवं संवैधानिक कर्तव्य के प्रति जागरूकता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माता के योगदान का स्मरण करते हुए, प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र के विकास एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ हमें जोड़ना है।

यह किया जाएगा

प्रत्येक मंडल में भारत माता के वीर सपूतों सैनिकों तथा देश की सेवा में अपने प्राणों को निछावर करने वाले, सैनिक, पुलिस कर्मियों के घरों में जाकर उनके परिवारो को सम्मानित करना है, और इसी के साथ तिरंगा फहरातें हुए फोटो एवं सेल्फी नमो ऐप, सरल ऐप ,सोशल मीडिया पर प्रसारित करना है। यात्रा का आयोजन 1 से 2 किलोमीटर तक शहीद स्मारक से शुरू होकर शहर एवं गांव के प्रमुख स्थलों से होकर गुजरेंगी। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारको, स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी महत्वपूर्ण स्थानो के आसपास सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। 13 अगस्त को सभी जिला मुख्यालय पर व्यापक तिरंगा यात्राएं समाज के सभी वर्गों को लेकर निकल जाएगी। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका, स्मृति दिवस के अवसर पर सभी जिलों में मोन जुलूस निकाले जाएंगे, जिला स्तर पर विभाजन विभीषिका के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल,जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, हरेंद्र जाटव,क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल सिंह,अंकुर राणा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, जयवीर सिंह,जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, अंकुर मुखिया, जिला उपाध्यक्ष, संजीव बंसल, फिरेराम धनतला, आशीष प्रताप सिंह,जिला मंत्री मुकेश शास्त्री,उदय प्रताप सिंह, डॉ द्भ1ह्य चिकारा,जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, कुलदीप तोमर,जिला द्बह्ल संयोजक विनय शर्मा, पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, सुनील प्रधान,मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि,आयुष चपराना,मंडल अध्यक्ष विनोद जैन,मनिंदर विहान,धीरसिंह, मोनू, मुनेंद्र, अनुज नागर एवं वरिष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 5 =

Related Articles

जिला भाजपा की घर-घर तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला

जिला भाजपा की घर-घर तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला

टीचर बनाता था छात्राओं के वीडियो सस्पेंड

टीचर बनाता था छात्राओं के वीडियो सस्पेंड

स्कूल में 13 टीचर एडमिशन महज 14 बच्चों का

स्कूल में 13 टीचर एडमिशन महज 14 बच्चों का

राजस्थान के कांवड़ियों की बिगड़ी हालत मौत

राजस्थान के कांवड़ियों की बिगड़ी हालत मौत