Home मेरठ टीचर बनाता था छात्राओं के वीडियो सस्पेंड
मेरठ

टीचर बनाता था छात्राओं के वीडियो सस्पेंड

टीचर बनाता था छात्राओं के वीडियो सस्पेंड

Share
टीचर बनाता था छात्राओं के वीडियो सस्पेंड
Share

छात्र-छात्राओं के फोन से वीडियो बनाने व हॉकि स्टिक लेकर स्कूल में हैं घूमते

मेरठ। जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय (1 से 8) समयपुर विकास क्षेत्र रजपुरा के सहायक अध्यापक सुधाकर सिंह से स्कूल की छात्राएं डरती हैं। सहायक अध्यक्ष उनके मोबाइल से वीडियो बनाते हैं। स्कूल परिसर में हॉकी स्टिक लेकर घूमते हैं। केवल छात्र-छात्राएं ही नहीं बल्कि उनसे स्टाफ भी भयभीत रहता है। बगैर सूचना दिए गायब हो जाना उनकी आदतों में शुमार है। इन्हीं गंभीर शिकायतों के चलते महानिदेशक बेसिक शिक्षा ने सस्पेंड कर दिया है। निलम्बन अवधि में वह प्राथमिक विद्यालय भद्रकाली विकास क्षेत्र हस्तिनापुर में सम्बद्ध रहेंगे। साथ ही जो आरोप लगाए गए हैं उनकी जांच के आदेश देते हुए जांच हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास क्षेत्र हस्तिनापुर को पदेन जांच अधिकारी नामित किया है। प्रधानाचार्य की शिकायत पर कार्रवाई महानिदेशक ने सहायक अध्यापक सुधाकर सिंह के निलंबन की कार्रवाई उच्च प्राथमिक विद्यालय, समयपुर के प्रधानाचार्य के १८ जुलाई को भेजी गयी शिकायत पर की है। आरोप है कि १८ जुलाई को सुधाकर विद्यालय में प्रात: 08:20 पर उपस्थित हुये ओर 09:30 पर बिना किसी सूचना दिये चले गये। वह कई दिनों से अवांछित संदिग्ध लोगों को विद्यालय में बुलाते है, जो विद्यालय में छात्र-छात्राओं के फोन द्वारा वीडियों बनाते है जिससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा प्रभावित हो रही है व विद्यालय के अन्य शिक्षक भी असुरक्षित महसूस कर रहे है। सुधाकर कक्षाओं में नही जाते, छात्राओं को डराते धमकाते एवं गाली गलोच करते है। विद्यालय परिसर में हॉडी, डंडा लेकर घूमते है; जिससे छात्राओं और कर्मचारियों में भय का माहोल बना हुआ है। उनके अर्मायादित आचरण के संबंध में पूर्व में भी कई बार सूचना विभाग को दी गयी है। गांव पंचायत से भी शिकायत बताया गया है कि ग्राम पंचायत समयपुर विकास क्षेत्र रजपुरा के प्रशासक सुभाष चन्द ने 25 को पत्र की मार्फत सुधाकर सिंह छात्राओं से अशोभनीय आचरण के संबंध में शिकायत की गयी है। पत्र पर प्रधान, ग्राम पंचायत समयपुर व ग्रामवासियों के हस्ताक्षर है। जिसमें अर्मायादित आचरण की शिकायत की गयी है तथा सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप में वायरल ऑडियो जो सुधाकर के सम्बन्ध में है। उसमें एक अभिभावक सुधाकर पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जांच में आरोपों की पुष्टि उच्च पदस्थ अधिकारियों के निर्देश पर सहा. अध्यक्षापक सुधाकर सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास क्षेत्र दौराला एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी, परीक्षितगढ़ को प्रेषित करते हुये जांच आख्या के निर्देश दिये। खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास क्षेत्र दौराला एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी, परीक्षितगढ़ ने आज 4 अगस्त को अवगत कि कार्यालय आदेश प्रबन्ध / 4870, दिनांक 29.07.2026 के अनुपालन में उच्च प्राथमिक विद्यालय समयपुर, वि.ख. रजपुरा में कार्यरत सुधाकर सिंह के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों एवं सोशल मीडिया में प्रसारित ऑडियो / वीडियों के सम्बन्ध में उप्रा.वि समयपुर, विख0रजपुरा में स्थलीय जांच की गयी। विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों, रसोईयों एवं उपस्थित ग्रामवासियों से प्रकरण के सम्बन्ध में वार्ता एवं लिखित वक्तव्य प्राप्त किया गया। विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों द्वारा अवगत कराया गया कि सुधाकर सिंहका व्यवहार एवं भाषा स्टाफ एवं छात्रों के प्रति मर्यादित नहीं है और विद्यालय में हॉकी लेकर घूमना, स्टाफ व बच्चों को धमकाना आदि उनके व्यवहार में शामिल है। ग्रामवासियों के द्वारा भी लिखित में बताया कि स्टाफ एवं बच्चों के प्रति सहाध्यापक की भाषा अभद्र एवं व्यवहार उचित नहीं है। इन्चार्ज अध्यापक देवेश कुमार शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि सुधाकर सिंह द्वारा विद्यालय समय का पालन नहीं किया जाता है। वह विद्यालय में अनियमित रहते है। इससे विद्यालय के शिक्षण पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साक्ष्य के रूप में 1 अप्रैल 2026 के बाद विभिन्न तिथियों में उनके अनुपस्थित रहने, विद्यालय खुलने उपरान्त विद्यालय आने एवं समय पूर्व विद्यालय छोड़ने के साक्ष्य उपलब्ध कराये गये हैं। इससे विद्यालय का शैक्षणिक एवं अनुशासनात्मक वातावरण प्रभावित हुआ है। ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि इनके छात्राओं के प्रति अनुचित व्यवहार की विवेचना थाना मुण्डाली द्वारा की जा रही है। इस आधार पर बीएसए से महानिदेशक को आख्या प्रेषित की गयी जिसके बाद सुधारक सिंह को आज सस्पेंड कर दिया गया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − 1 =

Related Articles

जिला भाजपा की घर-घर तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला

जिला भाजपा की घर-घर तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला

जिला भाजपा की घर-घर तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला

जिला भाजपा की घर-घर तिरंगा यात्रा पर कार्यशाला

स्कूल में 13 टीचर एडमिशन महज 14 बच्चों का

स्कूल में 13 टीचर एडमिशन महज 14 बच्चों का

राजस्थान के कांवड़ियों की बिगड़ी हालत मौत

राजस्थान के कांवड़ियों की बिगड़ी हालत मौत