Home मेरठ  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् का 98वें स्थापना दिवस
मेरठ

 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् का 98वें स्थापना दिवस

Share
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् का 98वें स्थापना दिवस
Share
मेरठ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के 98वें स्थापना दिवस के अवसर पर मेरठ स्थित भा.कृ.अनु.प.-केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक कुमार मोहंती के निर्देशन में आयोजित इस विशेष समारोह में आस-पास के क्षेत्रों से आए 180 किसानों और संस्थान के 120 वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत किसान शैक्षणिक भ्रमण और किसान-वैज्ञानिक संवाद का भी आयोजन किया गया।

सीधा प्रसारण

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली में आयोजित मुख्य राष्ट्रीय स्थापना दिवस समारोह के सीधे प्रसारण के साथ हुआ। संस्थान परिसर में मौजूद सभी वैज्ञानिकों, अधिकारियों और किसानों ने मंत्रियों व अधिकारियों के संबोधनों को लाइव देखा। समारोह के दौरान आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम.एल.जाट ने ‘विकसित भारत 2047Ó के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कृषि और अनुसंधान को नई दिशा देने पर बल दिया। इसके साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय पशुपालन व डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह तथा राज्य मंत्रियों प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, श्री राम नाथ ठाकुर और श्री भागीरथ चौधरी ने देश की खाद्य सुरक्षा और पशुधन विकास में आईसीएआर के अभूतपूर्व योगदान की सराहना की। इस अवसर पर आईसीएआर द्वारा विकसित नई कृषि किस्मों, प्रकाशनों और तकनीकों को जारी किया गया तथा कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी किए गए।

‘एल नीनो का गोवंश उत्पादन पर प्रभाव”

सीधे प्रसारण के बाद आयोजित द्वितीय सत्र में मेरठ संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ए.एस. सिरोही ने ‘एल नीनो का गोवंश उत्पादन पर प्रभावÓ विषय पर एक उपयोगी व्याख्यान दिया। उन्होंने किसानों को बदलते मौसम में दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य, उचित पोषण और आधुनिक डेयरी प्रबंधन की जानकारी दी। व्याख्यान के तुरंत बाद किसान-वैज्ञानिक संवाद सत्र आयोजित हुआ, जिसमें वैज्ञानिकों ने पशुपालकों की रोजमर्रा की समस्याओं का व्यावहारिक समाधान सुझाया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में डॉ. संजीव कुमार वर्मा नोडल अधिकारी, अनुसूचित जाति उपयोजना द्वारा किसान भाइयों को कृषि और पशुपालन से जुड़ी जरूरी इनपुट सामग्री का वितरण किया गया। इसके बाद संस्थान परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नामÓ अभियान के तहत पौधे लगाए गए। इस सफल आयोजन का समन्वय प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार वर्मा और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश प्रसाद ने किया, जिसके अंत में संस्थान परिवार ने सभी आगंतुक किसानों का आभार व्यक्त किया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − fifteen =

Related Articles

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान