Home मेरठ योगी सरकार में प्रदेश युवाओं के कौशल नई दिशा
मेरठ

योगी सरकार में प्रदेश युवाओं के कौशल नई दिशा

योगी सरकार में प्रदेश युवाओं के कौशल नई दिशा

Share
योगी सरकार में प्रदेश युवाओं के कौशल नई दिशा
Share
मेरठ। प्रदेश सरकार युवाओं को स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान कर रही है। प्रदेश सरकार की ओर से मेरठ मंडल के सभी छह जिलों के युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। 17 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर, साकेत में विशाल शिशिक्षु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में देश की पचास से अधिक नामी कंपनियां युवाओं के चयन के लिए प्रतिभाग करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के युवाओं के कौशल को नए पंख मिल रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह ने बताया कि मेले में तकनीकी शिक्षा उत्तीर्ण छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीटेक, उप्र कौशल विकास मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को मेले में रोजगार के व्यापक अवसर मिलेंगे। विभिन्न प्रशिक्षार्थियों को अप्रेंटिसशिप का अवसर भी दिया जाएगा। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त मूल शैक्षिक व तकनीकी प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड लाना होगा।

रोजगार मेलों का आयोजन

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निदेशक के निर्देशों के तहत पूरे प्रदेश में रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। कौशल विकास मिशन के तहत आयोजित होने वाले इस मेले में कई प्रतिष्ठित सरकारी अधिष्ठान और निजी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। मेरठ में एल एंड टी, एसडीवी एडुटेक प्रा लि, सीडैक, लेगप्रो सोल्यूशन, आरएसटी ग्रुप ऑफ सर्विस, होली हर्बस, पुखराज हेल्थ केयर, डॉ रेड्डी फाउंडेशन, जैन क्लीन टेक प्रा लिमिटेड समेत 50 से अधिक कंपनियां युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के रोजगार भी, सम्मान भी के संकल्प को गति देने के लिए यह मेला आयोजित हो रहा है। इस रोजगार मेले के माध्यम से मेरठ मंडल के 6 जिलों मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्व नगर और गाजियाबाद के युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। इस मेले में पांच हजार से अधिक युवा प्रतिभाग करेंगे। चयनित युवाओं की मेरठ, हापुड़, बागपत आदि जिलों में तैनाती की जाएगी। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया है कि रोजगार मेले का सफल आयोजन कराये जाने हेतु अपेक्षित सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =

Related Articles

स्कूल में 13 टीचर एडमिशन महज 14 बच्चों का

स्कूल में 13 टीचर एडमिशन महज 14 बच्चों का

राजस्थान के कांवड़ियों की बिगड़ी हालत मौत

राजस्थान के कांवड़ियों की बिगड़ी हालत मौत

तो क्या कांवड़ यात्रा को थी दहलाने की तैयारी

तो क्या कांवड़ यात्रा को थी दहलाने की तैयारी

खुद ही गिराने को मजबूर हैं अपने प्रतिष्ठान

खुद ही गिराने को मजबूर हैं अपने प्रतिष्ठान