मेरठ। मानसून सिर पर आ गया है और शहर के नालों की सफाई को लेकर कोई अन्य नहीं बल्कि बड़ी संख्या में भाजपा के पार्षद ही सवाल उठा रहे हैं। केवल भाजपा ही नहीं बल्कि भाजपा के सहयोग दलों के पार्षद व नेता भी शहर के नालों की सफाई की स्थिति पर चिंता जताते हुए पूछ रहे हैं कि यदि पिछले साल की तरह भारी बारिश हो गयी तो क्या होगा। क्यो फिर से कमिश्नर और डीएम को जलभराव में उतरना होगा। शहर के नालों की सफाई और उसके साथ शहर के बेतरकीब यातायात का मुद्दा आज मेरठ पहुंचे प्रभारी मंत्री असीम अरुण के समक्ष भी उठया गया। असीम अरुण बतौर एक आईएएस अफसर पहले मेरठ में काम कर चुके हैं यहां के जाम और जलभराव की समस्या से नावाकिफ भी नहीं है, इसलिए उन्होंने इन दोनों ही मुद्दों पर अधिकारियों के संग चर्चा की और महापौर से नालों की सफाई को लेकर खासतौर से आग्रह किया। भाजपा की मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण जिले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रजपुरा ब्लॉक में जनजागरुकता कार्यक्रमों में भाग लिया। पौधरोपण किया। साथ ही विकास भवन में सरकार के कामों को गिनाया।
ना जलभराव ना जाम
प्रभारी मंत्री ने कहा कि शहर में जल्द ही जलभराव से निजात मिलेगी और सड़कों का भी निर्माण तेजी के साथ होगा। उन्होंने कहा कि अभी वह आए है समीक्षा बैठक में सभी को निर्देश दिए जाएंगे। नालों की सफाई पर उन्होंने मेयर से बात करने के बाद कहा कि जल्दी ही सफाई होगी। जाम के लिए भी कहा कि इस समस्या को दूर करने पर भी काम होगा। असीम अरुण ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के कार्यकाल को सेवा, सुरक्षा और विकास का काल बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सख्त नीतियों से देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है, जिससे आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमले बार-बार होते थे और तत्कालीन सरकारें केवल कड़ी निंदा तक सीमित रह जाती थीं, लेकिन पिछले वर्षों में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और प्रभावी कार्रवाई की है। असीम अरुण ने कहा कि सुरक्षित वातावरण ही विकास की आधारशिला है। उत्तर प्रदेश और मेरठ का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जहां कभी अपराध, दंगे और असुरक्षा की चर्चा होती थी, वहीं आज उद्योग, निवेश और रोजगार की संभावनाओं पर बात हो रही है। मेरठ का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जहां कभी अपराध, दंगे और असुरक्षा की चर्चा होती थी, वहीं आज उद्योग, निवेश और रोजगार की संभावनाओं पर बात हो रही है। आज सोतीगंज की चर्चा नहीं होती है।
बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंचे
प्रभारी मंत्री के स्वागत को बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंचे। इनमें सांसद अरुण गोविल, स्वतंत्र प्रभार मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के अलावा जिला व महानगर भाजपा के तमाम बड़े पदाधिकारी भी शामिल रहे।
Leave a comment