Home मेरठ शहर में चालीस सेंटरों पर यूपीएससी परीक्षा
मेरठ

शहर में चालीस सेंटरों पर यूपीएससी परीक्षा

शहर में चालिस सेंटरों पर यूपीएससी परीक्षा

Share
शहर में चालीस सेंटरों पर यूपीएससी परीक्षा
Share

मेरठ। राजकीय इंटर कालेज प्रवक्ता की परीक्षा रविवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच करायी गई। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित यह परीक्षा शहर के चालिस केंद्रों पर करायी गयी। । अधिकारियों का कहना है कि नकल विहिन परीक्षा कराने के लिए कोई कोरकसर नहीं छोड़ी गई। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) प्रवक्ता (पुरुष एवं महिला) प्रारंभिक परीक्षा में 18,616 अभ्यर्थी शामिल हुए। चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों की बाली, पायल, क्लचर समेत अन्य धातु की वस्तुएं भी उतरवा ली गई थी।

परीक्षा केंद्रों पर सख्ती

परीक्षा केंद्रों पर जबरदस्त सख्ती देखी गयी। परीक्षा केंद्रों पर एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र का मिलान करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। गेट बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिला। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। आयोग के निर्देशानुसार सुबह 8:45 बजे केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिला। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर मॉडरेट रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पहुंचने की अपील की थी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य था। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + fourteen =

Related Articles

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से योग शिविर

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से योग शिविर

पोस्टर इन दिनों सोसायटी में चर्चा का विषय

पोस्टर इन दिनों सोसायटी में चर्चा का विषय

प्रभारी मंत्री का जलभराव व जाम से मुक्ति का वादा

प्रभारी मंत्री का जलभराव व जाम से मुक्ति का वादा

जिला भाजपा कार्यसमिति की मासिक बैठक

जिला भाजपा कार्यसमिति की मासिक बैठक