मेरठ। शिवसेना यूबीटी कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय युवा नेता आदित्य ठाकरे का ा 36वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजन छीपी टैंक स्थित शिव सेना कार्यालय किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र तोमर रहे। युवा सेना जिलाध्यक्ष अवनीश आर्य व महानगर अध्यक्ष सनी प्रधान ने इस अवसर पर सभी को केक काटकर शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर शिव सेना प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि पर्यावरण को रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले आदित्य ठाकरे युवाओं की नई सोच बनते जा रहे हंै। उन्होंने कहा कि आज लाखो युवा उनकी आवाज पर उनका अनुसरण करते है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर चित्रपट सेना महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने फिल्मी गीतों पर फिल्मांकन कर अपनी टीम के साथ सभी का मनोरंजन किया। जन्म दिवास मनाने वालों में प्रदीप सक्सेना, यासीन खान, सुनील दत्त सैनी, शौकत सलमानी, विनित जैन, रूप राम, राम सिंह यादव ,आर. पी. सिह , आकाश कन्नौजिया, अशोक चतुर्वेदी, अकरम सोम, अफजाल, मदन सक्सेना , अमित, महेन्द्र प्रजापति, प्रेम शंकर , अर्चित अग्रवाल, अहसान कुरेशी, हसनेन, जावेद, नबाब, संदीप जैन, सलीम, शाहिद, अमीर अहमद ,अशरफ सुल्ताना मिर्जा, नूर मलिक, गौरव बाली, अमित भारती, मुकेश वर्मा, रतन सिंह, सिद्धार्थबोस. दीपक वैश्य, इबाद्दुरहमान, आशीष शर्मा, जसवीर सिंह, सुर्या प्रताप, पवन पार्चा. बी. के. शर्मा, शहजाद, मोनू, मुजाहिद , रजनीश सेठी, आदि शामिल रहे पवन रहे।
Leave a comment