Home Uncategorized जितनी पावन रामायण है उतनी पाक कुरान है
Uncategorized

जितनी पावन रामायण है उतनी पाक कुरान है

जितनी पावन रामायण है उतनी पाक कुरान है

Share
जितनी पावन रामायण है उतनी पाक कुरान है
Share

 मेला नौचंदी पटेल मंडप में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, उद्घाटन राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने किया

मेरठ/मेला नौचंदी में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सबसे ज्यादा दाद कवि सौरभ जैन सुमन को मिली। उन्होंने कहा ‘हिंदू धर्म है जितना प्यारा उतना ही इस्लाम है/जितनी पावन रामायण है उतनी पाक कुरान है/हिंदी उर्दू भाषा दोनों बहने हैं एक दूजे की/हिंदू से न मुस्लिम से दोनों से हिंदुस्तान है ‘कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने फीता काट कर किया। वहीं डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने दीप प्रज्वलित कर समारोह को गति दी। कार्यक्रम में ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन को सम्मानित किया गया। फिल्मीगीतकार संतोषानंद को डा. संजय जैन ने सम्मानित किया। पटेल मंडप में देर रात तक श्रोता कवि सम्मेलन में डटे रहे। संयोजिका स्टार पोएटस डॉ अनामिका जैन अम्बर के तिलिस्मी काव्यपाठ पर देर तक झूमे श्रोता। ‘राम भक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर एवं आई अब किसना की बारी जैसे गीतों पर श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया। वहीं सुप्रसिद्ध फिल्मी गीतकार संतोषानंद ने अपनी उम्र के इस पड़ाव में भी जब माईक संभाला तो श्रोताओं की आँखें डबडबा गई। उन्होंने जैसे ही गीत गया ‘पुरवा सुहानी आई रे पुरवा… लोग अपने स्थानों पर खड़े हो गए और झूमने लगे। देर तक सुना गया संतोषानंद को। उन्होंने कहा कि कि आखरी समय चल रहा है पर मेरठ का प्रेम उनके लिए कम नहीं हो रहा। राष्ट्रपति से सम्मानित कोटा से आए कवि डॉ आदित्य जैन ने कहा ‘अकबर भी डर गया तेरी छाती के नाप से/चट्टान भी पिघल गई सांसो के ताप से/मिट्टी में गिरा खून तो हल्दी महक उठी/धरती ये धन्य हो गई राणा प्रताप से ‘ प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश से आई हास्य कवयित्री प्रीति पाण्डेय ने कहा ‘मन की सरहद में घूम लेती हूॅं/इन हवाओं में झूम लेती हूॅं/याद जब भी तुम्हारी आती है/मैं तिरंगे को चूम लेती हूॅं ‘ लाफ्टर शो चैंपियन सरदार प्रताप फौजदार ने देर तक श्रोताओं को हँसाया उन्होंने कहा ‘व$फा ईमान की बातें किताबों में ही मिलती हैं,/भरोसा रोज मिलता है भरोसा रोज डसता है/जमीं वो अन्न पैदा कर व$फा जो खून में बोले/भगत सिंह जैसे बेटों को वतन अब भी तरसता है ‘ डॉ शिखा दीप्ति ने कहा ‘समझकर सार जीवन का मैं गीता बनके निकलूंगी/समर्पण कर स्वयं का मैं विनीता बनके निकलूंगी/मेरी आंखों के दंडकवन में तुम वनवास तो काटो/मुझे है राम की सौगंध सीता बनके निकलूंगी ‘ संचालन कर रहे क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन ने कहा कि ये मेला हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। जहां नवचंडी का मंदिर भी है और बाले मियां की मज़ार भी। उन्होंने कहा ‘हिंदू धर्म है जितना प्यारा उतना ही इस्लाम है/जितनी पावन रामायण है उतनी पाक कुरान है/हिंदी उर्दू भाषा दोनों बहने हैं एक दूजे की/हिंदू से न मुस्लिम से दोनों से हिंदुस्तान है ‘ कवि सम्मलेन की अध्यक्षता कल्की पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की उन्होंने भी अपने अंदाज में एक भजन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सम्भल में भगवान कल्कि का भव्य मंदिर बन रहा है। आप सभी किस्मत वाले हैं जो उनके स्वागत का अवसर आपको मिला है। स्वागत संचालन कवि मनमोहन भल्ला ने किया ।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में विशेष रूप से जिलाधिकारी वीके सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, अमित अग्रवाल, अमित मूर्ति, डॉ संजय जैन, रितेश हैं, तेजिंदर खुराना, गजेंद्र धामा, नूपुर गोयल, वी. एस. कुशवाहा, उमंग गोयल, मनमोहन भल्ला, नीतीश राजपूत, उदिता शर्मा, संजय जैन, नरेंद्र राष्ट्रवादी, नासिर सैफी, अंकुर गोयल, राकेश गौड़ आदि रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =

Related Articles

आयकर विभाग का जागरूकता सेमिनार

आयकर विभाग का जागरूकता सेमिनार

निगम की जेसीबी पर जा चढ़ा शख्स

निगम की जेसीबी पर जा चढ़ा शख्स

महिला योग पतंजलि की ओर से योग शिविर का आयोजन

महिला योग पतंजलि की ओर से योग शिविर का आयोजन

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर लोगों में दहशत

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर लोगों में दहशत