मेरठ। महानगर के वार्ड 81 में कई दिन से पेयजल आपूर्ति की लाइन लीक होने से लाखों की लीटर पानी पीने का पानी नाले नालियों में बह रहा है। इतना ही नहीं लीकेज लाइन को खोदने के लिए जो गड्ढा नगर निगम के जल संस्थान के गैंग ने खोदा था ना तो वो भर गया और ना ही लीक हो रही पानी की लाइन की मरम्मत की जा सकी है। इसके इतर जानलेवा गर्मी के इस मौसम में इस पूरे इलाके में पेयजल की भारी परेशानी से लोग गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक तरफ पानी की किल्लत तो दूसरी ओर पानी की भारी बर्बादी।
महाप्रबंधक को कराया अवगत
इस इलाके के लोगों ने बताया कि पानी की इस बर्बादी और लोगों को हो रही पेजयल की किल् लत की समस्या से नगर निगम जल संस्थान के महाप्रबंधक को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नगर निगम के पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, विस अध्यक्ष चौधरी आसमोहम्मद, इस इलाके के कारोबारी शकील अहमद व राजू, नईम मेवाती, मुस्लिम मंसूरी ने बताया कि उन्होंने भी एक पत्र महाप्रबंधक जल संस्थान को भेजा है। उन्होंने बताय कि यह पत्र भेजे भी कई दिन हो चुके हैं। पत्र में कहा गया है कि वार्ड नंबर 81 के अंतर्गत तारापुरी मुमताज नगर काले जादू वाली गली में शकील प्रोविजन स्टोर से पहले पानी की लाइन लीकेज हो रही है, जिसको ठीक करने के लिए नगर निगम के जलकल विभाग में गड्ढा खोदा गया था, ना तो लाइन लीकेज ठीक हुई और ना छोड़ा गया गड्ढा भरा है, जबकि आने जाने वाले बच्चे और बड़े बूढ़े उक्त गड्ढे में गिर चुके हैं। अनेकों बार अवगत कराया जा चुका है। एक महीने से ज्यादा उक्त गड्ढा खोदे हुए हो गए हैं, क्योंकि गली का निर्माण होने से पहले ही और उसके तुरंत बाद पानी की लाइन लीकेज हो गई। इसलिए गड्ढा खोदा गया था ना तो अब तक लीकेज बंद हुआ है और नहीं गड्ढा भर गया क्योंकि यह मुस्लिम बाबुल क्षेत्र है और भाजपा के इशारे पर जानबूझकर नगर निगम प्रशासन अनदेखी कर रहा है तथा क्षेत्र में गंदगी का भी अंबार लगा हुआ है।
Leave a comment