Home मेरठ चिंदौड़ी में रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन
मेरठ

चिंदौड़ी में रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन

बड़ी संख्या में पहुंचे महिलाएं, रालोद में जतायी आस्था

Share
चिंदौड़ी में रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन
Share

मेरठ। रालोद के महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर साहब द्वारा की गई तथा ऋचा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मंच संचालन सरला सिंह (प्रदेश सचिव, महिला प्रकोष्ठ) द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन विस्तार के अंतर्गत बाला को जिला सचिव, महिला प्रकोष्ठ तथा रेखा सिंह को रोहटा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनों को नियुक्ति पत्र जिलाध्यक्ष मेरठ अंजू चौधरी द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण युवा लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक तोमर का स्वागत एवं सम्मान समारोह रहा, जिसमें उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर ऋचा सिंह ने कहा कि गांव की महिलाएं यदि जागरूक होकर आगे आएं, तो समाज और राजनीति दोनों की दिशा बदल सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वे अपने गांव और परिवार से ही नेतृत्व की शुरुआत कर सकती हैं। आने वाले समय में महिला आरक्षण के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी और भी बढ़ेगी, इसलिए अभी से संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने सभी महिलाओं से राष्ट्रीय लोकदल से जुड़कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनीकेत भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष नईम सागर, जिला अध्यक्ष युवा लोकदल अभिमन्यु ललसाना, छात्र संघ जिला अध्यक्ष राहुल पुनिया,
जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ वीना सिंह तथा सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिवानी खत्री सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =

Related Articles

सहायक आवास आयुक्त से मिले व्यापारी नेता

सहायक आवास आयुक्त से मिले व्यापारी नेता

धरना स्थल को सील सेंट्रल मार्केट पीएसी के हवाले

धरना स्थल को सील सेंट्रल मार्केट पीएसी के हवाले

सेंट्रल मार्केट में शांति पूर्ण फिर भी पीएसी तैनात

सेंट्रल मार्केट में शांति पूर्ण फिर भी पीएसी तैनात