Home मेरठ ऑल इंडिया स्नूकर चैंपियनशिप 8 से 14 तक एलेक्जेण्डर क्लब में
मेरठ

ऑल इंडिया स्नूकर चैंपियनशिप 8 से 14 तक एलेक्जेण्डर क्लब में

ऑल इंडिया स्नूकर चैंपियनशिप 8 से 14 तक एलेक्जेण्डर क्लब में

Share
ऑल इंडिया स्नूकर चैंपियनशिप 8 से 14 तक एलेक्जेण्डर क्लब में
Share

मेरठ। ऑल इंडिया स्नूकर चैम्पियनशिप 8 से १६ अप्रैल तक शहर के सिविल लाइन स्थित एलेक्जेण्डर एथलैटिक क्लब में होगी। इसमें देश और दुनिया के स्नूकर खिलाड़ी भाग लेंगे। यह जानकारी एलेक्जेण्डरक्लब में बुलायी गयी प्रेस वार्ता में एलेक्जेण्डरक्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल व आयोजन सचिव/मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल ने दी। प्रेस वार्ता में बताया गया कि चैंपियनशिप में इण्डिया नं. 2 आदित्य मेहता मुम्बई से आ रहे है। इनकी विश्व में 49वी रैकिंग है। ये इण्डिया और अन्तर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट देश विदेश मे खेलते है। इन्होंने 2013 में एशियन गेम्स मे स्नूकर व विश्व गेम्स मे बहुत मेडल जीते हैं, साथ-साथ पारस गुप्ता आगरा से आ रहे है। पारस ने 6 रेड स्नूकर में सिल्वर मेडल जीता, यह प्रतियोगिता कोलम्बो श्रीलंका में साल 2024 में हुयी थी। इनके साथ -साथ मलकीत सिंह इण्डिया नं. 4 ने भी कई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते है। लक्ष्मण रावत इण्डिया न0 3 भी आ रहे है कई खिलाड़ी जो पहले इण्डिया रैंक 16 मे है जैसे मनन चन्द्रा, पुष्पेन्द्र सिंह, अभिषेक आहुजा और मौहम्मद हुसैन भी आ रहे है। इनके अलावा स्नूकर के तमाम वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू एंड कश्मीर समेत महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड से भी अच्छे खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है।
प्रेस वार्ता में आनंद अरोरा, एलेग्जेंडर क्लब के उपाध्यक्ष जेपी अग्रवाल, आयोजन सचिव अमन अग्रवाल, संजय कुमार, राहुल दास, संजय शर्मा, अंशुल अग्रवाल व आनंद भी मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + seventeen =

Related Articles

बेबस और लाचार निकाल रहे मन की भड़ास

बेबस और लाचार निकाल रहे मन की भड़ास

ध्वस्तीकरण शुरू इलाके में मची अफरा-तफरी हंगामा

ध्वस्तीकरण शुरू इलाके में मची अफरा-तफरी हंगामा

कौन लेगा कैंट बोर्ड में एंट्री सतीश शर्मा आउट

कौन लेगा कैंट बोर्ड में एंट्री सतीश शर्मा आउट

अभिमन्यु को पुन: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता का दायित्व

अभिमन्यु को पुन: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता का दायित्व