Home मेरठ स्मार्ट मीटर यानी आपके हाथों में अधिक नियंत्रण
मेरठ

स्मार्ट मीटर यानी आपके हाथों में अधिक नियंत्रण

स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को अत्यधिक लाभ - मुख्य अभियंता

Share
स्मार्ट मीटर यानी आपके हाथों में अधिक नियंत्रण
Share

मेरठ/बिजली उपभोक्ताओं के यहां विभाग द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर में आ रही समस्याओं के मद्देनजर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा मुख्य अभियंता (वितरण) मेरठ क्षेत्र- द्वितीय, मेरठ के कार्यालय में आज एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस कांफ्रेंस में स्मार्ट मीटर में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी और स्मार्ट मीटर से होने वाले लामों के बारे में भी बताया गया।
विगत पिछले दिनों मेरठ जनपद में प्रीपेड स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन निगेटिव बैलेन्स के चलते कट गये थे जिससे विभागीय अधिकारियों को उपभोक्ताओं के रोष का सामना करना पड़ा और बाद में उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल का भुगतान कर दिये जाने के बाद भी विद्युत चालू होने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसको लेकर उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त रहा और आये दिन धरना प्रदर्शन हो रहे थे।
मुख्य अभियंता (वितरण) मेरठ क्षेत्र- द्वितीय, मेरठ इंजीनियर श्री गुरूजीत सिंह व मुनीष चौपड़ा द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा सभी उपभोक्ताओं के यहां पूर्व में लगाये गये मीटर को स्मार्ट मीटर में परिवर्तित किया जा रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं को बहुत लाभ होगा। उन्होंने बताया कि प्ले स्टोर से यूपीपीसीएल स्मार्ट मीटर एप डाउनलोड करके अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत उपभोक्ता स्वयं चैक कर सकेंगे कि उन्होंने कितनी यूनिट बिजली प्रयोग की है और कितनी यूनिट बिजली शेष है। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली उपभोक्ता स्वयं इसे रिचार्ज कर सकते हैं।
उनके द्वारा बताया गया कि किसी भी उपभोक्ता का निगेटिव बैलेन्स होने पर बिजली स्वत: की कट जायेगी और रिचार्ज करने के बाद स्वत: ही बिजली आ जायेगी। उन्होंने कहा कि प्राय: यह भी देखा गया है कि मीटर रिचार्ज करने के बाद तुरन्त ही बिजली आ गयी है और कई बार तो दो-दो घण्टे तक भी लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब निगेटिव बैलेन्स के चलते अत्यधिक संख्या में उपभोक्ताओं की बिजली कट जाती है तो रिचार्ज करने के बाद कुछ घण्टों का समय लग जाता है।
ई0 श्री अभिषेक सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मण्डल ग्रामीण द्वारा स्मार्ट मीटर ऐप डाउनलोड करने के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर यानी आपके हाथों में अधिक नियंत्रण स्मार्ट मीटर का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि अपनी बिजली जुड़वाने के लिए बिजलीघर के चक्कर नहीं काटने होंगे। उन्होंने स्मार्ट मीटर ऐप से सभी को जुड़ने का आहवान किया। उन्होंने स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आज की प्रेस वार्ता में उपरोक्त के अलावा मुख्य अभियंता (वितरण) मेरठ क्षेत्र प्रथम, मेरठ, अधीक्षण अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण मण्डल एवं अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मण्डल – द्वितीय ग्रामीण समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 8 =

Related Articles

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संस्मरण कार्यशाला

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संस्मरण कार्यशाला

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी जेसीबी के पहिये रहे थमे

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी जेसीबी के पहिये रहे थमे

प्रेस क्लब खुलवाने की लड़ाई को भरी हुंकार

प्रेस क्लब खुलवाने की लड़ाई को भरी हुंकार

नगर निगम का व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान

नगर निगम का व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान