Home मेरठ 210-बी की पार्किंग को लेकर व्यापारी नेता व कैंट बोर्ड आमने सामने
मेरठ

210-बी की पार्किंग को लेकर व्यापारी नेता व कैंट बोर्ड आमने सामने

Share
CEO क्यों बने है ऑडिट में बाधा
Share

मेरठ/ छावनी के वेस्ट एंड रोड स्थित बंगला २१०-बी पर चल रही पार्किंग को लेकर सदर व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री व कैंट बोर्ड आमने सामने हैं। हालांकि कैंट बोर्ड के सामने इस व्यापारी नेता की एक नहीं चली और कैंट बोर्ड के रेवेन्यू सेक्शन ने पार्किंग को हटवा दिया। यह कोई प्हला मौका नहीं है जब कैंट बोर्ड ने २१०-बी पर संचालित की जा रही पार्किंग को हटवाया है। इससे पहले भी कैंट बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिस स्थान पर अब कथित अवैध वाहन पार्किंग शुरू करायी थी, वहां चारों ओर जेसीबी मशीन से खुदाई करा दी थी। गहरी खाई बना दी गयी थीं। कैंट बोर्ड की कार्रवाई से सदर के इस व्यापारी नेता का सारा जोश धरा का धरा रह गया था। करीब एक सप्ताह पहले इस व्यापारी नेता ने फिर से वहां पार्किंग शुरू करा दी थी, जिसको कैंट बोर्ड के रेवेन्यू सेक्शन हेड हितेष ने मौके पर पहुंच कर हटवा दिया दिया। कैंट बोर्ड की कार्रवाई के दौरान वहां यह व्यापारी नेता भी आ गया था, लेकिन उसकी एक ना चली। रेवेन्यू सेक्शन हेड आज फिर मौके पर मुआयना करने के लिए पहुंच गए थे। उन्होंने जोर देकर बताया कि जिस जमीन पर अवैध पार्किंग शुरू की गयी थी, वह सरकारी जमीन है। इसी के चलते पूर्व में भी कार्रवाई कर अवैध पार्किंग को हटाया गया था।\
बंगला २१०-बी की अवैध पार्किंग तो हटा दी गई है लेकिन इस बंगले के एक बड़े हिस्से पर किए गए व्यापक अवैध कब्जों की पूरी तरह से अनदेखी कर दी गयी। जहां से पार्किंग का ठेका हटाया गया है, वहीं पर समीप ही अंड़े वाले ने शेड डाला हुआ है। जिस वक्त कैंट बोर्ड की टीम वहां पहुंची तो उसको नहीं छोड़ा गया। इस बंगले के सरकुलर रोड वाले हिस्से पर लोगों ने व्यापक रूप से अवैध कब्ज े कर लिए हैं। अवैध कब्जे तो पार्किंग से भी काफी पुराने हैं, लेकिन रेवेन्यू सेक्शन इन पर हाथ डालने का साहस नहीं कर पा रहा है। इसके अलावा सरकुल रोड पर ही टीफसी के सामने एक और पार्किंग संचालित की जा रही है, जबकि वहां पर कोई पार्किग ठेका नहीं दिया गया है। इतना ही नहीं इसी बंगले के सरकुल रोड वाले हिस्से पर गैराज संचालकों की भी गाड़ियां पार्क की जा रही हैं, वहां भी कार्रवाई के बजाए अनदेखी की जा रही है।
वर्जन
इस संबंध में जब कैंट बोर्ड के रेवेन्यू सेक्शन हेड हितेष से सवाल किया तो उन्होंने बताया कि बाकियों पर भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि कैंट बोर्ड प्रशासन इस संबंध में अवैध कब्जे करने वालों पर थाना सदर बाजार में एफआईआर दर्ज करा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =

Related Articles

PVVNL MD की नॉन स्टॉप सप्लाई की हिदायत

PVVNL MD की नॉन स्टॉप सप्लाई की हिदायत

IMA करेगा बीमार हॉस्पिटल का इलाज

IMA करेगा बीमार हॉम्पिटल का इलाज

सुप्रीम आदेश बना टीचरों के गले की फांस

सुप्रीम आदेश बना टीचरों के गले की फांस

कैंट विधायक ने रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से मुलाकात की

कैंट विधायक ने रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से मुलाकात की