Home मेरठ कांशीराम की जयंती पर चिकित्सा शिविर
मेरठ

कांशीराम की जयंती पर चिकित्सा शिविर

Share
कांशीराम की जयंती पर चिकित्सा शिविर
Share

मेरठ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरड़गे,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा समूचे प्रदेश में स्वास्थ्य सृजन अभियान के तहत कांशीरामजी की जयंती के अवसर पर 15 मार्च को निशुल्क त्वचा रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञयो डॉ. आर,पी सिंह(जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ )मेरठ, राजीव कुमार सिंह एम.डी. ( फिजिशियन)व डॉ. विवेक जैन (वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ) द्वारा कचहरी पुल हनुमान मंदिर के पीछे स्थित मेरठ कॉलेज काम्प्लेक्स में आयोजित किया।
शिविर का उद्घाटन फीता काटकर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा व उत्तर प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ दिनेश मोहन शर्मा व डॉक्टर इरशाद अहमद सैफी प्रभारी मेरठ के द्वारा किया गया। उद्घाटन से पूर्व काशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अनेक त्वचा रोगी वह अन्य मरीजों ने निशुल्क अपना उपचार कराया, मरीज को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, अनिल अरोड़ा,यासर सैफी,रीना शर्मा, अनिल प्रेमी,पीयूष रस्तोगी, पायल गुप्ता, पंकज चौधरी, सोनू प्रजापति, शेकर तोमर, मोहित भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =

Related Articles

मांगें पूरी ना हुई तो भाकियू की दोबारा घेराव की चेतावनी

मांगें पूरी ना हुई तो भाकियू की दोबारा घेराव की चेतावनी

अफसरों ने अभी तो दिया है अटका धरना जारी

अफसरों ने अभी तो दिया है अटका धरना जारी

देश के लिए गोल्ड जीतना चाहता है तनिष्क

देश के लिए गोल्ड जीतना चाहता है तनिष्क

श्रीकृष्ण जन्माष्टी पर इस्कान की भव्य तैयारियां

श्रीकृष्ण जन्माष्टी पर इस्कान की भव्य तैयारियां