Home Delhi निवेशकों के पचास लाख करोड़ डूबे
Delhi

निवेशकों के पचास लाख करोड़ डूबे

Share
बाजार ने खाया गोता, निवेशक बेहाल
Share

नई दिल्ली। ईरान बनाम अमेरिका व इजरायल जंग से भारतीय शेयर बाजार को सबसे ज्यादा मार पड़ी है। नुकसान की यदि बात करें तो कई निवेशक बुरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। उनको रिकबरी का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। रकम डूबने की वजह से वो अब गोल्ड सरीखे आइटम में भी निवेश नहीं कर पा रहे हैं। मिडिल ईस्ट (ईरान-इजराइल-अमेरिका) में जारी तनाव ने भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों को बर्बाद करने का काम किया है। नुकसान की यदि बात करें तो तनाव के बाद से BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 463 लाख करोड़ रुपये से गिरकर 440 लाख करोड़ के नीचे आ गया है। कुल नुकसान आज 14 मार्च तक माना जा रहा है आशंका है कि वो पचास लाख करोड़ से ऊपर है।
लड़ाई के चलते सबसे ज्यादा भरोसा विदेशी निवेशकों का टूटा है। इसकी वजह से उन्होंने जमकर बिकवाली की। लड़ाई कितने दिल चलेगी इसका कोई ठिकाना नहीं। इसी के चलते विदेशी निवेशक भले ही नुकसान में ही सही लेकिन अपनी रकम निकाल रहे हैं। बिकवाली होने की वजह से शेयर बाजार ज्यादा डाउन आया है।
लडाई का बुरा असर यह हुआ कि निवेशक अब सोने में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित समझ रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से सोने के दाम आसमान छू रहे हैं। एक तोला सोना डेढ लाख रुपए जा पहुंचा है, लेकिन इसके कुछ साइड इफैक्ट भी हैं। खुदरा बाजार से ग्राहक गायब हो गया है। खुदरा बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां तक कि अब विवाह शादी में सोने के बजाए लोग प्रोपर्टी दहेज में दे रहे हैं।
हालांकि जानकारों की मानें तो मार्केट अभी भी वोलेटाइल है। GIFT Nifty और ग्लोबल cues से आज भी डाउन ओपनिंग की उम्मीद। ऑयल $100+ पर बने रहने से प्रेशर जारी। कुछ एनालिस्ट्स कहते हैं कि अगर युद्ध ड्रैग होता रहा तो और गिरावट (stagflation का डर), लेकिन क्विक रिजॉल्यूशन पर रिकवरी पॉसिबल।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − nine =

Related Articles

अमेरिका भारत से कितना दूर पाकिस्तान के कितना करीब

अमेरिका भारत से कितना दूर पाकिस्तान के कितना करीब

टीएमसी सांसद अभिषक बनर्जी पर हमला

टीएमसी सांसद अभिषक बनर्जी पर हमला

पीएम मोदी बोले विदेश यात्रा पर रोक का इरादा नहीं

पीएम मोदी बोले विदेश यात्रा पर रोक का इरादा नहीं

इजरायल के फौजी ठिकानों पर ईरानी मिसाइलों का कहर

इजरायल के फौजी ठिकानों पर ईरानी मिसाइलों का कहर