Home मेरठ LPG ही नहीं इंडेक्शन की भी भारी किल्लत
मेरठ

LPG ही नहीं इंडेक्शन की भी भारी किल्लत

Share
LPG ही नहीं इंडेक्शन की भी भारी किल्लत
Share

मेरठ। मिडिल एशिया में चल रही जंग के चलते भारत में केवल LPG ही नहीं बल्कि इंडक्शन चूल्हों की भी बाजार में भारी किल्लत है। डिमांड के मुताबिक कंपनियां माल तैयार नहीं कर पा रही हैं। वहीं दूसरी ओर LPG को लेकर तमाम दावे थोथे साबित हो रहे हैं। LPG सिलेंडरों की कमी का असर होटल इंडस्ट्रीज पर सबसे ज्यादा पड़ रहा हे। होटल बंद हो रहे हैं और नाैकरियां जा रही हें। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें।
LPG के देश व्यापी संकट के चलते इंडक्शन यानि बिजली के चूल्हे से आस थी अब वो भी आउट ऑफ स्टॉक है। इतना ही नहीं बिजली भी अब नखरे दिचखा रही है। कहने का मतलब यह है कि सारी आफत एक साथ आ रही हैं। आम आदमी को समझ नहीं आ रहा है कि करे तो क्या करे, क्योंकि सिस्टम चलाने वालों की मानें तो ऑल इज वैल।सरकार का दावा है कि देश में घरेलू रसोई गैस (LPG) की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य है। LPG का विकल्प इंडक्शन चूल्हा है लेकिन वह भी नहीं मिल रहा है।
इंडक्शन चूल्हे (induction cooktops) की ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टॉक आउट होने की खबरें सच हैं। LPG संकट (विशेषकर कमर्शियल गैस की कमी) के कारण लोग घरेलू उपयोग के लिए बैकअप के रूप में इंडक्शन की ओर तेजी से मुड़ रहे हैं, जिससे डिमांड अचानक 10-30 गुना तक बढ़ गई है।Middle East (Iran-Israel-US) युद्ध से LPG आयात प्रभावित, सरकार ने घरेलू उपयोग को प्राथमिकता दी। लोग डर रहे हैं कि घरेलू सिलेंडर भी प्रभावित होंगे, इसलिए इंडक्शन को “survival necessity” मानकर खरीद रहे हैं। मुसीबत तो यह है कि इंडेक्शन चूल्हा भी नहीं मिल रहा हे।
लोगों ने बताया कि Amazon, Flipkart, Blinkit, Zepto, Swiggy Instamart पर ज्यादातर पॉपुलर मॉडल (Pigeon, Philips, Prestige, Kent आदि) out of stock या “sold out” दिख रहे हैं। कई शहरों (Delhi, Mumbai, Bengaluru, Chennai, Kolkata, Hyderabad) में 24-48 घंटों में स्टॉक खत्म हो गया। Flipkart: पिछले 4-5 दिनों में सेल्स 4 गुना (quadrupled) बढ़ीं, दिल्ली, कोलकाता, UP में सबसे ज्यादा।उम्मीद की जा रही है कि नया स्टॉक जल्द आएगा। इंडक्शन बनाने वाली कंपनियों (TTK Prestige, Stove Kraft, Butterfly आदि) के शेयर 10-15% तक चढ़े। लेकिन सप्लाई चेन में दबाव बढ़ रहा है, कुछ जगह डिलीवरी 15-25 दिन तक लेट है। दरअसल में निर्माता कंपनी डर भी रही हैं कि कहीं उनका स्टॉक रखा ही ना रह जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =

Related Articles

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संस्मरण कार्यशाला

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर संस्मरण कार्यशाला

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी जेसीबी के पहिये रहे थमे

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी जेसीबी के पहिये रहे थमे

प्रेस क्लब खुलवाने की लड़ाई को भरी हुंकार

प्रेस क्लब खुलवाने की लड़ाई को भरी हुंकार

नगर निगम का व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान

नगर निगम का व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान