16 मार्च का विधायक आवास घेराव की चेतावनी
बेरीनाग । बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 10किलोमीटर दूरी उडियारी बैंड कस्बे में शराब की दुकान खोलने के विरोध में लगातार महिलाओं के द्वारा आन्दोलन किया जा रहा है वृहस्पतिवार को महिलाओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत
पानी के खाली बर्तनों के साथ शराब की दुकान खोलने का विरोध किया सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया महिलाओं ने कहा घरों में पीने के लिए पानी नहीं है और सरकार के द्वारा शराब की दुकान खोलने की स्वीकृति दी है जिससे किसी भी हालत में नही खुलने दिया जायेगा। ग्राम प्रधान उडियारी हेमा महरा और क्षेत्र पंचायत सदस्य अल्का आर्या ने कहा कि जब तक शराब की दुकान निरस्त नहीं हो जाती है तब आन्दोलन जारी रखने के साथ ही शीघ्र शराब की दुकान निरस्त नहीं होती है तो 16 मार्च को विधायक आवास का घेराव कर आन्दोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान महिलाओं के आन्दोलन को देखते हुए एएसआई शांति प्रकाश और नितिन रौतेला के नेतृत्व में पुलिस भी मौजूद रही।प्रदर्शन करने वालों में युवक मंगल दल अध्यक्ष उडियारी योगेश महरा, कलावती देवी, दीपा देवी,मंजू देवी, हंसा देवी, नीमा, रेखा, बीना, चम्पा,गोविंदी, हेमा, विमला, हंसा, जिला पंचायत सदस्य ललित कार्की,ग्राम प्रधान बैठोली पवन कुमार,
सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश आर्या, मनीष शाह, राजेंद्र महरा,हरीश वर्मा, भूपेंद्र सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
दर्जा राज्य मंत्री आर्या ने डीएम से की वार्ता
बेरीनाग ।दर्जा राज्य मंत्री पूर्व विधायक नारायण राम आर्या ने कहा की बेरीनाग क्षेत्र शिक्षा का हब है अभी यहां से दो युवाओं का चयन आईएस में हुआ है उडियारी बैंड और चौकोडी शिक्षा के अग्रणी केंद्र है यहां पर शराब की दुकान स्वीकृति देना दुर्भाग्यपूर्ण है डीएम से वार्ता कर शराब की दुकान को निरस्त करने के आदेश करने को कहा गया है। किसी भी हालत में यहां पर दुकान नहीं खुलने दी जायेगी।
विधायक ने सीएम को लिखा पत्र
बेरीनाग। उडियारी बैंड में लगातार शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं के द्वारा आन्दोलन किया जा रहा है। विधायक फकीर राम टम्टा ने सीएम को पत्र लिखकर उडियारी बैंड में शराब की दुकान निरस्त करने की मांग की है।
गैस बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ता परेशान
बेरीनाग ।रसोई गैस के दिये गये नंबर पर पिछले दो दिनों से गैस बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ता परेशान हो गये हैं। गैस एजेंसी केंद्र में पहुंचे उपभोक्ता घंटो इंतजार करना के बाद भी गैस बुकिंग नहीं होने से निराश होकर लौट रहे हैं। पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष चारू पंत और व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया रसोई गैस की बुकिंग नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। गैस प्रबंधन की गलती का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतान पड रहा है उन्होंने बिना बुकिंग के सिलेंडर देने के साथ बुकिंग नंबर को सुचारू करने और रसोई गैस सिलेंडर का वितरण सभी क्षेत्रों मे करने की मांग की है।
Leave a comment