Home देहरादून ऑपरेशन क्रैकडाउन: देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 बजे तक 2 बसे भर संदिग्धों को थाने ले गई
देहरादून

ऑपरेशन क्रैकडाउन: देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 बजे तक 2 बसे भर संदिग्धों को थाने ले गई

Share
Share

एसएसपी के निर्देशों पर कोतवाली क्षेत्र में सघन सत्यापन, 49 संदिग्ध हिरासत में, 9.20 लाख का जुर्माना

देहरादून । अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने गुरुवार को कोतवाली नगर क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया। एसपी सिटी  प्रमोद कुमार  के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने लक्ष्मण चौक क्षेत्रांतर्गत गांधी ग्राम, न्यू पार्क रोड, गुरुद्वारा रोड व मालवीय नगर में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया।

अभियान में 469 व्यक्तियों की जांच हुई। पहचान दस्तावेज न दिखा पाने वाले 49 संदिग्धों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 92 मकान मालिकों पर पुलिस एक्ट के तहत 9 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 व्यक्तियों के 81 चालानों से 12,250 रुपये वसूले गए।

एसएसपी देहरादून ने सभी थानों को बाहरी राज्यों से आए किरायेदारों व संदिग्धों के सत्यापन के निर्देश दिए हैं। यह अभियान पूरे जनपद में जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =