Home Uncategorized मेरठ: अपनों के जुल्म से टुटा प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, सुसाइड वीडियो में कहा- जीना हराम हो गया था
Uncategorized

मेरठ: अपनों के जुल्म से टुटा प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, सुसाइड वीडियो में कहा- जीना हराम हो गया था

Share
Share

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित अब्दुल्लापुर में पारिवारिक विवाद ने एक और जान ले ली। प्रॉपर्टी डीलर आसिम अब्बास (27) ने गुरुवार देर रात अपने चाचा के खाली मकान में खुद को तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

वीडियो में आसिम ने आरोप लगाया है कि उसके भाई आमिर, समद और साले राहिब ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। उसने कहा कि पिछले छह महीनों से वह परेशान था, उसकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया, कार-बाइक को नुकसान पहुंचाया गया और कई बार पुलिस के जरिए उसे प्रताड़ित कराया गया। वीडियो में उसने यह भी कहा कि वह दो दिनों से बेघर था और भूखा था।

बता दे कि सोमवार रात एक बार फिर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद राहिब ने फायरिंग का आरोप लगाते हुए आसिम के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आईपीसी की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था, जिससे आसिम फरार चल रहा था।

मृतक की पत्नी दिलकश, जो यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं और पीएचडी धारक हैं, घटना के बाद बेसुध हो गईं। उनका छह महीने का बेटा आदिल है, जिसका जिक्र आसिम ने वीडियो में किया और उसका ध्यान रखने की बात कही। मौके से तमंचा बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने मामले को आत्महत्या बताया है और थाना पुलिस की भूमिका की भी जांच की बात कही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − three =