Home मेरठ नगर निगम का एक्शन फुल कब्जा करने वाले गुल
मेरठ

नगर निगम का एक्शन फुल कब्जा करने वाले गुल

नगर निगम का एक्शन फुल कब्जा करने वाले गुल

Share
नगर निगम का एक्शन फुल कब्जा करने वाले गुल
Share

कंकरखेड़ा क्षेत्र के रामकुमार गेट, खिरवा रोड पर एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान से कब्जा करने वालों में दहशत

मेरठ। महानगर की सड़कों को जाम मुक्त करने और आम जनता के लिए यातायात को सुगम बनाने के लिए नगर निगम इन दिनों बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है। नगरायुक्त सौरभ गंगवार (IAS) के कड़े निर्देशों पर नगर निगम और प्रवर्तन दल की टीम ने आज कंकरखेड़ा क्षेत्र के रामकुमार गेट, खिरवा रोड पर एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सड़क और फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई इस कार्रवाई के बाद सड़कों पर कब्जे जमाने वाले गायब हो गए। खिरवा रोड पर चलाए गए इस ताजा अभियान के दौरान मौके पर नगर निगम और प्रवर्तन दल के आला अधिकारी मुस्तैद रहे। अभियान का नेतृत्व मुख्य रूप से कर्नल संजीव सिंह तोमर (सेना मेडल), लेखपाल रुद्रेश और प्रवर्तन दल की समस्त टीम ने किया।टीम ने रामकुमार गेट से लेकर खिरवा रोड पर दूर तक फैले अवैध होर्डिंग्स, ठेलों, फुटपाथों पर रखे गए सामानों और अवैध निर्माणों को पूरी तरह से हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ जगहों पर विरोध की स्थिति भी बनी, लेकिन प्रवर्तन दल की मुस्तैदी और कड़े रुख के आगे अतिक्रमणकारियों की एक न चली। नगरायुक्त सौरभ गंगवार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को सफल बनाने में नगर निगम के प्रवर्तन दल का बहुत बड़ा और सराहनीय सहयोग मिल रहा है। कर्नल संजीव सिंह तोमर की अगुवाई में यह दल लगातार फील्ड पर एक्टिव है। इससे पहले भी यह टीम महानगर के कई प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाइयां कर चुकी है, जिनमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) रोड, मेडिकल गढ़ रोड, शहर का मुख्य केंद्र ‘घंटाघर’ क्षेत्र तथा इसके अतिरिक्त शहर के अन्य दर्जनों मुख्य मार्ग और बाजार शामिल हैं।

नगरायुक्त सौरभ गंगवार सख्त

नगरायुक्त सौरभ गंगवार इन दिनों पूरे महानगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। उनका स्पष्ट मानना है कि सड़कों पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण के कारण शहर में रोजाना भारी जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम नागरिकों, एम्बुलेंस और स्कूली वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगरायुक्त के कुशल नेतृत्व और रणनीतिक दिशा-निर्देशों के तहत पूरे शहर में सिलसिलेवार तरीके से ‘अतिक्रमण मुक्त मेरठ’ अभियान चलाया जा रहा है। नगरायुक्त ने सख्त हिदायत दी है कि सड़कों पर बाधा उत्पन्न करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

सुगम यातायात ही मुख्य उद्देश्य

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य शहर की सड़कों को चौड़ा और साफ रखना है ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे सड़कों पर अतिक्रमण न करें, अपनी दुकानों का सामान सीमा के भीतर रखें और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर मेरठ को सुंदर और जाम-मुक्त बनाने में नगर निगम का सहयोग करें। यह अभियान आगे भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार जारी रहेगा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − three =

Related Articles

अपहरण नहीं ‘किशोरी प्रेम’ प्रसंग माना जमानत

अपहरण नहीं 'किशोरी प्रेम' प्रसंग माना जमानत

पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को नमन

पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को नमन

पुलिस फोर्स ने दिया दिल्ली जाने से रोक

पुलिस फोर्स ने दिया दिल्ली जाने से रोक

बारिश ने रोकी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की राहें

बारिश ने रोकी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की राहें