Home मेरठ बैंच के लिए सुदीप जैन ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
मेरठ

बैंच के लिए सुदीप जैन ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

बैंच के लिए सुदीप जैन ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Share
बैंच के लिए सुदीप जैन ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Share
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना तथा मेरठ में घर, परिवार और व्यापार को बचाने के लिए जनजागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा ने हापुड़ रोड पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। बैठक एडवोकेट रियासत अली के कार्यालय पर आयोजित हुई, जिसमें लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया।

आंदोलन के लिए रहना होगा तैयार

मोर्चा के अध्यक्ष सुदीप जैन ने कहा कि मेरठ को बचाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा और जरूरत पड़ने पर बड़े आंदोलन के लिए भी तैयार रहना होगा। मोर्चा के महामंत्री सरदार कवलजीत सिंह ने मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा कराए गए सर्वे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर यह सर्वे किस आधार पर कराया गया और जमा किया गया। मोर्चो के कानूनी सलाहकार एड राहुल मलिक ने कहा कि यदि हाई कोर्ट बेंच मेरठ में होती तो शायद सेंट्रल मार्किट के परिणाम ऐसे न होते। मोर्चा के संयोजक प्रकाश ए प्रसाद ने कहा कि मानवता को बचाने की लड़ाई को सब मिलकर लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति ने 2 दिसंबर को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस माैके पर सुदीप जैन के अलावा बिलाल, मारूफ त्यागी, इरशाद, संजीव सिक्का, आसिफ, इश्तयार, सरताज आदि मौजूद रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =

Related Articles

मौत के साए में पलायन की मजबूरी

मौत के साए में पलायन की मजबूरी

नसीराबाद में कार्रवाई तो फिर CBM में क्यों नहीं

नसीराबाद में कार्रवाई तो फिर CBM में क्यों नहीं

भाजपा 6 से 8 सपा को 3 से 5 का अनुमान

भाजपा 6 से 8 सपा को 3 से 5 का अनुमान

कब्रिस्तान की जगह को भी नहीं बख्शा कर लिया कब्जा

कब्रिस्तान की जगह को भी नहीं बख्शा कर लिया कब्जा