Home मेरठ बेटियां फाउंडेशन ने किया शिक्षकों का सम्मान
मेरठ

बेटियां फाउंडेशन ने किया शिक्षकों का सम्मान

बेटियां फाउंडेशन ने किया शिक्षकों का सम्मान

Share
बेटियां फाउंडेशन ने किया शिक्षकों का सम्मान
Share

गुरु केवल पढ़ाते नहीं, जीवन बनाते हैं -बेटिया फाउंडेशन द्वारा शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में बेटियां फाउंडेशन द्वारा “गुरु सम्मान समारोह 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 5 सितंबर 2026 मदन मोहन विद्या मंदिर, सीसीएस विश्वविद्यालय कैंपस, मेरठ में प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया गया।

“शिक्षक गौरव सम्मान”

समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पण, नवाचार, संस्कार निर्माण एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करने वाले 10 प्रेरणादायक शिक्षक शर्मिष्ठा भाटी (प्रिन्सिपल), राखी, आशा मिश्रा, जागृति बोहरा, सीमा गुप्ता, हेमलता, दीप्ति, सविता, बलबीर कौर, प्रीति को “शिक्षक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजु पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन में सही दिशा चुनने की प्रेरणा भी देते हैं।

शिक्षा की पूरी परंपरा का सम्मान

इस अवसर पर बेटियां फाउंडेशन की उपाध्यक्ष डॉ क्षमा चौहान ने कहा कि “गुरु का सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और शिक्षा की पूरी परंपरा का सम्मान है।” कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को बढ़ावा देना तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर संस्था कोऑर्डिनेटर कुसुम शर्मा, एरिया अध्यक्ष बबीता कटारिया मौजूद रही अंत में स्कूल प्रिंसिपल ने संस्था का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =

Related Articles

चिराग पासवान के एलान के बाद संगठन एक्टिव

चिराग पासवान के एलान के बाद संगठन एक्टिव

नंद को आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

नंद को आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

बारिश नहीं आसमान से बरस रही मुसीबत

बारिश नहीं आसमान से बरस रही मुसीबत

33 केंद्रों पर होगी यूपीपीएससी परीक्षा आज

33 केंद्रों पर होगी यूपीपीएससी परीक्षा आज