टोल ठेका चलाने वाले रविन्द्र शर्मा और देवेन्द्र शर्मा के मकान पर पहुंचा अफसरों का अमला, दस्तावेज किए सीज
मेरठ। गंगानगर में जब सुबह टोल ठेका चलाने वालों के यहां ईडी की कार्रवाई जारी रही। ईडी की एक टीम ने बुधवार सुबह मेरठ के गंगानगर की राधा गार्डन में रविंद्र शर्मा और देवेंद्र शर्मा के घर पर छापा मारा। टीम के अधिकारियों ने दोनों भाइयों और उनके परिवार के लोगों से बारी-बारी से पूछताछ की। उनके जमीन और अन्य दस्तावेज व लैपटाॅप की भी जांच की। जांच में कुछ रिकार्ड भी टीम को मिले है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि छापे की कार्रवाई के दौरान बहुत से ऐसे लेनदेन मिले हैं जिनका माकूल जवाब अफसरों को नहीं मिल सका है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह गंगानगर के राधा गार्डन में नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (NHAI) के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली से जुड़े दो भाइयों देवेंद्र और रविंद्र शर्मा के घर पर छापेमारी की। आज तड़के तक दस्तावेजों की जांच पड़ताल करती रही।
चौदह स्थानों पर छापे
प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और बंगाल में लगभग 14 स्थानों पर छापेमारी की। केंद्रीय एजेंसी ने पुलिस की दो एफआइआर का संज्ञान लेने के बाद प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत यह कार्रवाई की है। टीम ने कार्रवाई के दोनों भाइयों के साथ ही परिवार के किसी भी सदस्य को घर से बाहर नहीं जाने दिया।
ये हैं आरोप
आरोप है कि टोल रसीदें बनाने के लिए अनाधिकृत साफ्टवेयर एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही टोल से हुई कमाई को आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम से बाहर डायवर्ट किया गया। बताया जा रहा है कि फोरेंसिक जांच और नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया के रिकार्ड से ऐसे साफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है।
Leave a comment