मेरठ। पीवीएनएमडी अफसरों के तमाम दावों के बाद भी बिजली सप्लाई पटरी पर नहीं आ पा रही है। बिजली संकट से सबसे ज्यादा परेशान व्यापारी हैं। बिजली की अंधाधुंध कटौती से व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराने के लिए संयुक्त व्यापार संघ के नेता पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता से मिले। अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में एमडी कार्यालय पहुंचे व्यापारी नेता रवीश गुप्ता से मिले और मेरठ में हो रही बेतहाशा बिजली कटौती व विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे दूरव्यहवार के लिए अपना रोष व्यक्त किया। मंत्री अंकुर गोयल खंदक ने बताया कि एमडी पावर को बताया गया कि लाइन ठीक करने के नाम पर कई बार तो चौबीस घंटे में दस बार तक सप्लाई बंद कर दी जाती है। दिल्ली रोड पर लाइन ठीक करने के नाम पर दिया न में 6 से 7 बार लाइन काट दी जाती हैं और आठ से दस घंटे बिजली गुल हो जाती हैं जिससे व्यापारियों को आधी हानि हो रही हैं अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा बागपत रोड दिल्ली रोड ट्रांसपोर्ट नगर माधवपुरम रेलवे रोड इत्यादि पूरे शहर में बिजली की व्यवस्था लचर हो चुकी हैं ऐसी परिस्थिति में संबंधित बिजली घर के अधिकारी व कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं व्यवस्थाएं और ज्यादा खराब हो जाती है इन चीजों को बारीकी से जांच करा कर व्यवस्थाओं को ठीक करना चाहिए कुछ स्थानों पर अधिकारी अपने आप को ही सर्वे सर्वा मान चुके हैं। महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा व्यापारिक प्रातः काल में अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचता है तो लाइट गायब होती है रात्रि में जब वह अपने घर पहुंचता है तो लाइट गायब होती है ऐसी स्थिति में व्यापारी का सुख चैन नींद सब गायब है। उत्तर प्रदेश में पिछले 9 वर्षों में ऐसा नहीं हुआ जैसा आज बिजली खेल कर रही है।
सरकार को ना करें बदनाम
मंत्री अंकित गुप्ता ने कहा अब से 9 वर्ष पूर्व जिस प्रकार से लाइट आना समाचार पत्रों के लिए खबर हुआ करती थी आज वही स्थिति पश्चिममंचल विद्युत निगम द्वारा सरकार की कर दी गई है। इस स्थिति से निश्चित रूप से सरकार को बदनाम करने का काम पश्चिमचल विद्युत निगम कर रहा है और शिकायत की सदर बिजली घर पर एसएसओ पद पर तैनात विक्की तेवतिया,विनोद नाम के कर्मचारी उपभोक्ता से अनुचित व्यवहार कर रहे हैं और लोगों को धमकाते भी है। इस मौके पर रजनीश कौशल,ललित गुप्ता अमूल, अंकुर गोयल ,सतेंद्र अग्रवाल, सुधांशु जी महाराज,आलोक रस्तोगी,राजीव गोयल,अश्वनी कुमार,अजय रोहेला आदि उपस्थित रहे।
Leave a comment