लखनऊ। सूबे की राजधानी के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्रिकांड में 15 की मौत के हादसे के बाद सीएम योगी अपना अलीगढ़ व हाथरस का दौरा रद्द कर लखनऊ लौट आए हैं। साथ ही, घायलों के उचित इलाज और बचाव कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक टीम को घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही, घायलों के उचित इलाज और बचाव कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है। इस हादसे में कई बच्चों के हताहत होने की दुखद खबर है उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक स्वयं मौके पर पहुंचे और बचाव तथा राहत कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे, लेकिन आपात स्थिति को देखते हुए उन्हें अपना दौरा स्थगित करना पड़ा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया इलाके में सोमवार को एक दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के ऊपर संचालित कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र-छात्राएं और अन्य लोग इमारत में फंस गए. इनमें से 15 की मौत हुई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बच्चे अपनी जान बचाने के लिए छज्जों व छतों से कूदने को मजबूर हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। फिलहाल घटनास्थल डिप्टी ब्रजेश पाठक, डीजी फायर और डीएम लखनऊ मौके पहुंच गए।
धुएं और लपटों से घिरी पूरी इमारत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में धुएं और आग की लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्रों के फंसने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुट गए. कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं- फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने और इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटे गए। प्रशासन की ओर से लगातार राहत एवं बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाया गया।
डीएम ने मौके पर संभाली कमान
लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर भी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी में जुटे रहे। अधिकारियों से लगातार जानकारी लेते हुए उन्होंने राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर जो बच्चे बिल्डिंग में फंसे हुए हैं हादसे की सूचना पर उनके परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। अग्रिकांड में जिनकी मौत हो गयी है, उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहां के मंजर को शब्दों में नहीं पिरोया जा सकता।
मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। साथ ही अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
Leave a comment