लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मार्गदर्शन में संगठन द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान को तेज कर दिया गया है। संगठन के निर्देशानुसार लखनऊ महानगर की विभिन्न विधानसभाओं में शक्ति केंद्र बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की जा रही है।इसी क्रम में मध्य विधानसभा के ऐशबाग वार्ड स्थित शक्ति केंद्र-सी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा लखनऊ महानगर की उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मध्य-4 सीता नेगी उपस्थित रहीं। साथ ही नगर कार्यसमिति सदस्य एवं सेक्टर प्रभारी रवि प्रकाश जायसवाल तथा मंडल अध्यक्ष मध्य-4 मनोज रस्तोगी भी मौजूद रहे।
Leave a comment