Home मेरठ राहुल गांधी के जन्म दिवस के पर रक्तदान शिविर
मेरठ

राहुल गांधी के जन्म दिवस के पर रक्तदान शिविर

राहुल गांधी के जन्म दिवस के पर रक्तदान शिविर

Share
राहुल गांधी के जन्म दिवस के पर रक्तदान शिविर
Share
मेरठ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में नारायण भवन, कनोहलाल महिला डिग्री कॉलेज, शारदा रोड पर प्रात: 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व दादा दादी वृद्ध आश्रम गंगानगर में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर महानगर कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ राजन त्यागी के संयोजन में आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में ही महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर भी जन्मदिन की राहुल को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे दिन चले इस सेवा अभियान में 302 रक्तवीरों ने अपना अमूल्य योगदान दिया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी का जीवन सत्य, संविधान, सामाजिक न्याय, भाईचारे और जनसेवा के मूल्यों को समर्पित है। उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए रक्तदान करना सबसे बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है। रक्तदान किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सेवा है और यही कांग्रेस की विचारधारा का मूल संदेश है।

ये रहे मौजूद

रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी, जिला अध्यक्ष अवनीश काजला,महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, आदित्य शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, धूम सिंह गुर्जर,सलीम खान, राज केसरी, डॉ संजीव अग्रवाल, बबीता गुर्जर,बबली देवी, अर्पित अग्रवाल,मोहिउद्दीन गुड्डू, ठाकुर तेजवीर सिंह, डॉ.कर्मेंद्र सिंह, हेमचंद ठेकेदार, मतन सिंह डेड़ा,मनिंदर सिंह बाल्मीकि, दिनेश अग्रवाल, सलीम पठान, सलीमुद्दीन शाह,प्रदीप जैन,डॉ दिनेश मोहन शर्मा, पीयूष रस्तोगी,मास्टर प्रेम प्रकाश शर्मा,नसीम राजपूत,अनिल अरोड़ा,जेपी शर्मा,सुमित विकल,अनुरुद्ध त्यागी, डॉ राजीव गौड,केडी शर्मा,प्रवीन कुमार,विनोद सोनकर, महेंद्र शर्मा,नीरज वासने,आशुतोष अग्रवाल, सुदीप शर्मा, डॉअनिल शर्मा,यासर सैफी आदि शामिल रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 2 =

Related Articles

गढ़ रोड पर निगम का ध्वस्तीकरण अभियान, कई कब्जे हटाए

गढ़ रोड पर निगम का ध्वस्तीकरण अभियान, कई कब्जे हटाए

जामुन जिहाद के नाम पर हिन्दू नेता का हंगामा

जामुन जिहाद के नाम पर हिन्दू नेता का हंगामा

शाम ढलते ही शहर के कई इलाकों में परस जाता अंधेरा स्ट्रीट लाइटें नहीं

शाम ढलते ही शहर के कई इलाकों में परस जाता अंधेरा स्ट्रीट...

रात में करायी जा रही है शहर के बड़े नालों की सफाई

रात में करायी जा रही है शहर के बड़े नालों की सफाई