Home मेरठ जामुन जिहाद के नाम पर हिन्दू नेता का हंगामा
मेरठ

जामुन जिहाद के नाम पर हिन्दू नेता का हंगामा

जामुन जिहाद के नाम पर हिन्दू नेता का हंगामा

Share
जामुन जिहाद के नाम पर हिन्दू नेता का हंगामा
Share

मेरठ। हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही ने जामुन जिहाद का आरोप लगाते हुए एसएसपी के बंगले के समीप जामुन बेचने वाले ठेले वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। वह कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल की है। जिसमें ठेले वाला जामुन को जीभ से चाटकर बेचता दिख रहा है। यह घटना डीएम और एसएसपी कार्यालय के पास कमिश्नरी पार्क क्षेत्र में हुई, जहां बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने इसे ‘जामुन जिहाद’ करार देते हुए आपत्ति जताई है। जिस शख्स का वीडिया है उसका नाम शाहरूख बताया गया है। वह अपने ठेले पर जामुन बेचते हुए उन्हें चाटता हुआ दिखाई दे रहा है। जहां यह ठेला लगता है, वहां से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों समीप ही हैं। उनकी गाड़ियां दिन भर यहां से गुजरती हैं। ज्यादातर जामुन भी खरीदते देखे जा सकते हैं। कई अधिकारी, अधिवक्ता और प्रदर्शनकारी भी इसी ठेले से जामुन खरीदते थे। लोगों ने विक्रेता के इस कृत्य को अस्वच्छ और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।हालांकि अधिकारियों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा तथा स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में संबंधित थाने की पुलिस का भी कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 17 =

Related Articles

राहुल गांधी के जन्म दिवस के पर रक्तदान शिविर

राहुल गांधी के जन्म दिवस के पर रक्तदान शिविर

शाम ढलते ही शहर के कई इलाकों में परस जाता अंधेरा स्ट्रीट लाइटें नहीं

शाम ढलते ही शहर के कई इलाकों में परस जाता अंधेरा स्ट्रीट...

रात में करायी जा रही है शहर के बड़े नालों की सफाई

रात में करायी जा रही है शहर के बड़े नालों की सफाई

गोमाता को राष्ट्र माता घोषित किया जाना चाहिए

गोमाता को राष्ट्र माता घोषित किया जाना चाहिए