मेरठ। जिला भाजपा का प्रशिक्षण शिविर इसी माह में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी पर आयोजित जिला भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में दी गयी। बैठक में मुख्य वक्ता पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं बुलंदशहर सहकारी बैंक चेयरमैन डी के शर्मा व मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरवीर पाल व संचालन जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर ने किया। मुख्य वक्ता ने कहा, जिले की कार्य समिति की बैठक प्रत्येक माह होनी निश्चित है।
बैठक में बताया गया कि जिले का प्रशिक्षण शिविर जून माह के अंत में होना निश्चित हुआ है। जिसमें मंडल स्तर जिला स्तर पर अपने पदाधिकारी अपने कार्यकर्ता को पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता को बताना है। जब समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चला जाएगा,तभी सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है। प्रशिक्षण वर्ग में पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव जागरण,आत्मनिर्भरता,कुटुंब प्रबोधन एवं नागरिक कर्तव्य का पालन करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जाएगा। जिला प्रशिक्षण शिविर दो दिवसीय होगा। जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने कहा 21जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, सैक्टर की बैठक के बाद सामूहिक योग का कार्यक्रम होगा। 28 जून को,(मन की बात) के बाद बुत बैठक का आयोजन किया जाएगा। सभी मंडल अध्यक्षों से कार्य की समीक्षा की गई एवं आगामी अभियानों एवं प्रत्येक माह में होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा का संगठनात्मक विस्तार भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन सेवा भाव,अंतोदय विकास उन्मुख राजनीति एवं राष्ट्रप्रथम की भावना को रखना है। यह भी जानकारी दी गयी कि 14 जून को सुबह 10.30,रजपुरा ब्लॉक सभागार में असीम अरुण प्रभारी मंत्री जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे। शिविर का आयोजन 14 से 16 जून तक सभी ब्लॉक में होना निश्चित हुआ है। कार्यक्रम के पश्चात प्रभारी मंत्री जी का प्रबुद्धजनों के साथ संवाद रहेगा। इसके बाद विकास भवन में प्रेसवार्ता 1.00 निश्चित हुई है। जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने जीवन में सदाचार, सुंदर आचरण करना चाहिए। कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचना है। जिलाध्यक्ष ने सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सदन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
ये रहे मौजूद
बैठक में बुलंदशहर सहकारी बैंक अध्यक्ष डीके शर्मा, जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल,जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह,क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल सिंह, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, रणवीर राणा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह,जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, हरीश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष $िफरेराम धनतला,आशीष प्रताप सिंह, अतुल त्यागी, संजीव बंसल,ओमप्रकाश पाल,जिला मंत्री मुकेश शास्त्री,विमला जाटव,रॉबिन गुर्जर, पंकज भारद्वाज,उदय प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, कुलदीप तोमर, जिला द्बह्ल संयोजक विनय शर्मा, ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, सुनील प्रधान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजू सेठी,पंकज चौहान, मोहन गुर्जर,आयुष चपराना,विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि, सभी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता,उपस्थित रहे।
Leave a comment