मेरठ। जीएसटी के अधिकारियों ने आज नवीन मंड़ी पहुंचकर वहां के व्यापारियों के साथ मिटिंग की। इस मिटिंग का मकसद व्यापारियों की समस्याओं का निराकरा करना था तथा कायदे कानूनों को लेकर यदि कोई शंका हो तो उसका निराकरण करना। बैठक में पहुंचे जीएसटी के डीसी प्रतिभा निगम व डीसी सीमा सिंह ने खुले माहौल में व्यापार संघ पदाधिकारियो व व्यापारियों से उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया और निवारण बताया। मंडी व्यापार अध्यक्ष मनोज गुप्ता व मुकेश गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं को जीएसटी अधिकारियों के समक्ष रखा और सरल समाधान कराए जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी लगातार कह रहे हैं कि व्यापारियों की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की भी प्राथमिकता है कि व्यापारियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं का सरल समाधान कराया जाए। उन्होंने बताया कि जीएसटी से पहुंचीं डीसी ने व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया।
Leave a comment