Home मेरठ आर्थिक संकट में देश एकजुट पीएम के साथ
मेरठ

आर्थिक संकट में देश एकजुट पीएम के साथ

आर्थिक संकट में देश एकजुट पीएम के साथ

Share
आर्थिक संकट में देश एकजुट पीएम के साथ
Share
मेरठ। भाजपा की पंजाबी नेत्री और कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने देश के आर्थिक संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देशवासियों से की गयी अपील का स्वागत करते हुए कहा कि पूरा राष्ट्र पीएम मोदी के साथ है। भाजपा नेत्री लालकुर्ती स्थित अपने कैंप कार्यालय पर मीडिया से अनौपचारिक बात कर रही थीं। इस मौके पर कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा तथा बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सुनील वाधवा ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया आर्थिक संकट से गुजर रही है। बीना वाधवा ने कहा कि मिडिल ईस्ट तनाव के चलते पूरी दुनिया में हा-हाकर मचा हुआ है। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के लोगों को इस संकट का अहसास नहीं होने दिया गया। भाजपा नेत्री ने कहा कि पूरा राष्ट्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में जो अपील की है, वह उसका स्वागत करती हैं। उन्होंने ऐलान किया कि वह पूरे एक साल तक अपने यहां कोई कार्यक्रम नहीं करेंगी। पीएम मोदी की अपील को आत्मसात करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका कोई भी समर्थक एक साल तक कोई कार्यक्रम नहीं करेगा। साथ ही तेल व दूसरे ईंधन बचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + fourteen =

Related Articles

मौत के मांझा बेचने वालों पर DIG नैथानी सख्त

मौत के मांझा बेचने वालों पर DIG नैथानी सख्त

जान देने वाले युवाओं को श्रद्धांजलि देने सीसीएसयू में जुटे स्टूडेंट

जान देने वाले युवाओं को श्रद्धांजलि देने सीसीएसयू में जुटे स्टूडेंट

कड़ी निगरानी में 2 से 4 जुलाई को होगी टीईटी परीक्षा

कड़ी निगरानी में 2 से 4 जुलाई को होगी टीईटी परीक्षा

वार्ड 44 को निगम की नजरें करम का है अरसे से इंतजार

वार्ड 44 को निगम की नजरें करम का है अरसे से इंतजार