मेरठ। 12 अप्रैल 2026 को वैशाख कृष्ण दशमी है, जिस दिन सार्वार्थसिद्धि योग के साथ मेष, वृषभ, कर्क सिंह, धनु, मकर राशि वालों के लिए बेहद शानदार समय। करियर व धन संबंधी मामले सुलझेंगे। बड़े लाभ के बन रहे हैं योग। आज का दिन निवेश, रुके कार्यों को पूरा करने और परिवार के साथ सुखद समय बिताने के लिए उत्तम रहने की संभावना है।
12 अप्रैल का दैनिक राशिफल
मेष (Aries): इच्छाएं पूरी होंगी, करियर में लाभ के अवसर मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा और कोई बड़ी रुकी हुई पेमेंट आ सकती है।
वृषभ (Taurus): कार्यक्षेत्र में आपकी व्यवस्थित शैली के कारण प्रमुख कार्य संपन्न होंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (Gemini): आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नया निवेश करने से बचें, पुराना निवेश फायदेमंद रह सकता है।
कर्क (Cancer): घर में धार्मिक गतिविधियां हो सकती हैं। कार्यस्थल पर कूटनीति से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह (Leo): रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति आवश्यक रहेगी, आय के नए स्रोत बनेंगे।
कन्या (Virgo): करियर और रिश्तों में संतुलन बनेगा। यात्रा के योग हैं। दोपहर के बाद का समय अधिक अनुकूल रहेगा।
तुला (Libra): दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करेंगे। कार्यक्षेत्र में लापरवाही न बरतें, सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक (Scorpio): आज मेहनत अधिक होगी लेकिन परिणाम सुखद रहेंगे। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है।
धनु (Sagittarius): नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। उच्च अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे, शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा।
मकर (Capricorn): आपका मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कुंभ (Aquarius): आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें।
मीन (Pisces): रचनात्मकता में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ के योग हैं, व्यवसाय में नई साझेदारी से बचें।
Leave a comment