देहरादून। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय सभागार में सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी की। पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग करने वाले छात्र-छात्राओं पर नकेल कसने हेतु पीजी-हॉस्टल संचालकों के लिए विस्तृत एसओपी जारी की गई।
छात्र हुड़दंग पर सख्ती
हालिया घटनाओं की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने सभी हॉस्टल-पीजी में छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सत्यापन न करने वाले संचालकों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। विवरण (आईडी, पता, मोबाइल, अभिभावक) पुलिस को तत्काल उपलब्ध कराने को कहा।
रात्रिकालीन सुरक्षा उपाय
रात 8 बजे बाद बिना अनुमति बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित। रात 10 बजे तक ही छात्रों का प्रवेश सुनिश्चित करें। विशेष मामलों में लिखित अनुमति व सत्यापन आवश्यक। सभी प्रतिष्ठानों में क्रियाशील सीसीटीवी अनिवार्य।
नशीले पदार्थ व मारपीट पर कार्रवाई
थाना प्रभारी व बीट अधिकारी नियमित निरीक्षण कर नशीले पदार्थों पर पूर्ण रोक लगाएं। छात्रों के बीच विवाद-मारपीट पर त्वरित गिरफ्तारी (170/172 बीएनएसएस) के आदेश। एसओपी का 100% अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
Leave a comment